HomeCar NewsKia Sorento भारत लॉन्च, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू

Kia Sorento भारत लॉन्च, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू

किआ ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी किआ सोरेन्टो (Kia Sorento) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ₹27.99 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। इसमें डीजल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा, किआ सोरेन्टो को 6 और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है।

Kia Sorento Launched

Kia Sorento Design

सोरेन्टो के डिजाइन में कंपनी की सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल देखने को मिलती है। इसके दोनों तरफ वर्टिकल एलईडी हेडलाइट्स और T-शेप एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। इससे एसयूवी का फ्रंट काफी अलग और प्रीमियम नजर आता है। फ्रंट बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जबकि एलईडी फॉग लाइट्स भी मिलती हैं। इसके अलावा, एसयूवी में रूफ रेल्स और 19-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

केबिन में टू-टोन इंटीरियर थीम दी गई है। डैशबोर्ड पर 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन का डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है। एसयूवी को जरूरत के हिसाब से 6 या 7 सीटों के साथ चुना जा सकता है। वहीं, चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील केबिन को एक अलग प्रीमियम लुक देता है।

यह भी पढ़ें-  फेस्टिव सीजन में धमाका करेगी हुंडई, नई एसयूवी की लॉन्च तैयारी तेज

फीचर्स की बात करें तो किआ ने इसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसके साथ पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम भी मिलता है। एसयूवी में लेवल 2+ ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके अलावा, किआ AI असिस्टेंट के जरिए लाइव जनरेटिव AI क्षमताएं भी मिलती हैं, जिससे टेक्नोलॉजी का अनुभव और बेहतर होता है।

Sorento Engine Options

किआ सोरेन्टो के शुरुआती वेरिएंट्स में 2.2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 190 BHP की पावर और 442 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। खरीदारों को इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है।

टॉप वेरिएंट्स में कंपनी ने 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप दिया है। इसका पेट्रोल इंजन 178 BHP की पावर और 265 Nm का टॉर्क पैदा करता है।हाइब्रिड सिस्टम में इलेक्ट्रिक मोटर भी जुड़ी है, जो अतिरिक्त 64 BHP की पावर और 264 Nm का टॉर्क देती है। इस पावरट्रेन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

यह भी पढ़ें-  ₹9.99 लाख में लॉन्च हुई टाटा कर्व सीरीज एक्स, लोअर वेरिएंट में भी प्रीमियम फीचर्स

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन में भी ग्राहकों को ड्राइविंग के दो विकल्प मिलते हैं। इसमें पावर आगे के पहियों या चारों पहियों तक भेजी जा सकती है। वहीं, डीजल इंजन के साथ भी फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प उपलब्ध हैं। इससे अलग-अलग जरूरत वाले खरीदारों के लिए SUV को चुनना आसान होता है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें