भारत में किआ साइरोस ईवी (Kia Syros EV) की आधिकारिक एंट्री हो गई है। कंपनी ने इसे ₹13.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह किआ की भारत में स्थानीय स्तर पर तैयार की गई दूसरी इलेक्ट्रिक कार है। इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू होगी।

Kia Syros EV Design
डिजाइन के मामले में किआ साइरोस ईवी काफी हद तक पेट्रोल और डीजल मॉडल जैसी दिखती है। हालांकि, इसे अलग पहचान देने के लिए कई EV-विशेष बदलाव किए गए हैं। इसमें बंद डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल, नए बंपर, आइस क्यूब एलईडी हेडलाइट्स, स्टार मैप लाइटिंग, एयरो डिजाइन वाले अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं। कंपनी इसे नौ एक्सटीरियर रंगों में पेश कर रही है, जिनमें X-लाइन वेरिएंट के लिए खास मैटे ग्रेफाइट रंग भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- बजाज की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विदेशी बाजार में होगी लॉन्च, बाद में भारत आएगी
केबिन का लेआउट पहले जैसा रखा गया है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह काफी आधुनिक बन गई है। डैशबोर्ड पर 30-इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल एक साथ मिलते हैं। इसके अलावा वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हरमन कार्डन का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर और 16-लीटर का फ्रंक भी मिलता है।
Kia Syros EV Battery & Range
किआ साइरोस ईवी को दो बैटरी विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है। पहला 42kWh बैटरी पैक है, जिसकी दावा की गई रेंज 443 किलोमीटर है। वहीं दूसरा 51.4kWh बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 526 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है। कंपनी के अनुसार यह अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा प्रमाणित रेंज देती है। बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट में SUV केवल 8.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इससे हाईवे और शहर दोनों जगह बेहतर ड्राइविंग अनुभव मिलने की उम्मीद है। अगर चार्जिंग की बात करें तो 100kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Toyota Hilux का नया टीजर जारी, फ्रंट और रियर डिजाइन में बड़े बदलाव
यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सुविधा और तकनीक दोनों पर खास ध्यान देती है। इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा की ड्राइविंग को ज्यादा आरामदायक बनाते हैं। कार में वायरलेस कनेक्टिविटी, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड सीट और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सुरक्षा के मामले में भी किआ साइरोस ईवी काफी मजबूत नजर आती है। इसमें छह एयरबैग, लेवल-2 ADAS के साथ 16 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शन, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर दिया गया है।
इसके अलावा फ्रंट, रियर और साइड पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स भी मिलते हैं।
Price & Variants
किआ साइरोस ईवी को कुल सात वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि साइरोस ईवी की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू होगी। इसके साथ खरीदारों को कई नए ओनरशिप बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे।
| वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|
| HTK (42kWh) | ₹13.49 लाख |
| HTK+ (42kWh) | ₹14.99 लाख |
| HTX (42kWh) | ₹15.99 लाख |
| HTK+ ER (51.4kWh) | ₹16.99 लाख |
| HTX ER | ₹17.99 लाख |
| HTX+ ER | ₹19.49 लाख |
| X-Line ER | ₹19.99 लाख |
Kia Syros EV Ownership Benefits
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ आकर्षक ओनरशिप प्लान भी पेश किया है। पहले मालिक को हाई-वोल्टेज बैटरी पर 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी मिलेगी। साथ ही तीन साल बाद अधिकतम 80 प्रतिशत तक बायबैक वैल्यू का दावा, बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) फाइनेंस विकल्प और देशभर में 20,300 से ज्यादा K-Charge चार्जिंग पॉइंट्स का एक्सेस भी मिलेगा। इससे EV खरीदने वालों की बैटरी, रीसेल और चार्जिंग जैसी बड़ी चिंताओं को कम करने की कोशिश की गई है।