Motor Mative

किआ मोटर्स की बड़ी तैयारी: 2026 में 3 नई SUVs से मचाएगी धमाल

Kia Upcoming SUVs: किआ मोटर्स भारत में 2026 से तीन नई प्रीमियम SUV लॉन्च करने जा रही है। इनमें मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक SUV, नेक्स्ट-जेन किया सेल्टॉस और पहली हाइब्रिड SUV शामिल होंगी।

दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर किआ मोटर्स भारतीय बाजार में फिर से मजबूती हासिल करने की तैयारी में है। कंपनी 2026 में तीन नई प्रीमियम SUVs लॉन्च करेगी, जो 10 लाख रुपये से ऊपर के सेगमेंट में ग्राहकों को टारगेट करेंगी। खास बात यह है कि इनमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड SUV दोनों शामिल होंगी।

Kia Upcoming SUVs: Syros EV

किआ मोटर्स 2026 की पहली तिमाही में अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी साइरोस लॉन्च करने जा रही है। यह SUV मौजूदा पेट्रोल-डीजल वर्जन पर आधारित होगी, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके डिजाइन में क्लोज्ड ग्रिल और एक्टिव एयर फ्लैप्स दिए जाएंगे, जबकि चार्जिंग पोर्ट दाहिनी ओर फेंडर में मिलेगा। कंपनी इसमें एक्साइड एनर्जी द्वारा बनाई गई लोकल LFP बैटरियों का इस्तेमाल करेगी, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 400 किमी की रेंज देंगी।

इसके अलावा इसमें व्हीकल-टू-लोड (V2L) फीचर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकेगी। कीमत की बात करें तो किया साइरोस ईवी की कीमत भारत में लगभग 15 से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।

Kia Upcoming SUVs: Next-Gen Kia Seltos

किआ मोटर्स 2026 की दूसरी तिमाही में अपनी सबसे सफल SUV सेल्टोस का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। नई सेल्टोस पुराने मॉडल से बिल्कुल अलग लुक और कई नए फीचर्स के साथ आएगी। इसके डिजाइन में स्क्वायर शेप हेडलैम्प्स, EV5 जैसे वर्टिकल टेललैम्प्स और नई अलॉय व्हील डिज़ाइन देखने को मिलेगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया जाएगा, जो सीसीएनसी सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। साथ ही इसमें वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पावर टेलगेट और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस्ड सुविधाएं भी शामिल होंगी। कीमत के मामले में, नई किया सेल्टोस लगभग 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

Kia Sorento Hybrid

किआ मोटर्स 2026 के आखिर तक अपनी पहली हाइब्रिड SUV सोरेंटो भारत में लॉन्च कर सकती है। इस SUV के लिए कंपनी ने भारत-विशेष MQ4i प्लेटफॉर्म तैयार किया है, ताकि यह भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक बेहतर साबित हो सके। ग्लोबल वर्जन में सोरेंटो को 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है, लेकिन भारतीय बाजार में किया इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देने पर विचार कर रही है। इसका फायदा यह होगा कि कीमत कंट्रोल में रहेगी और ज्यादा लोकलाइजेशन संभव हो पाएगा। इस SUV के लॉन्च से किया को भारत के प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- iPhone 17 Pro Max के दाम में मिलेंगी ये 5 शानदार मोटरसाइकिलें

Exit mobile version