Kinetic DX+ ई-स्कूटर को अब बड़ी 3.1 kWh LFP बैटरी के साथ अपडेट किया गया है। इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 132 km है और कीमत ₹1,27,650 एक्स-शोरूम है।
Kinetic DX+ Battery and Range
काइनेटिक DX+ (Kinetic DX+) में 3.1 kWh की LFP बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसकी IDC-सर्टिफाइड रेंज 132 km है। यह रेंज पुराने 2.6 kWh बैटरी वर्जन से 24 km ज्यादा है। बैटरी के साथ 3.8 kW का हब-माउंटेड BLDC मोटर दिया गया है।
इस स्कूटर में K-Coast Tech भी मिलता है, यह सिस्टम ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा को रिकवर करती है। DX+ में Easy Charge और रिवर्स पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें रेंज और पावर नाम के दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। काइनेटिक DX रेंज में DX 3 kWh वेरिएंट भी मौजूद है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,18,599 रखी गई है।
Price and Festive Offers
काइनेटिक के DX+ स्कूटर की कीमत ₹1,27,650 एक्स-शोरूम है। कंपनी ने DX रेंज के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर की भी घोषणा की है। DX 3 kWh वेरिएंट पर ग्राहकों को ₹2,000 तक के फायदे मिल सकते हैं। वहीं DX+ पर ₹3,000 के लाभ दिए जा रहे हैं।
ई-स्कूटर के साथ ₹8,999 की विस्तारित वारंटी भी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा अमेजन (Amazon) कैशबैक और PME ड्राइव लाभ भी शामिल हैं। ग्राहकों को अमेजन कैशबैक के रूप में ₹5,000 और PME ड्राइव बेनिफिट के तौर पर ₹5,000 मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- लॉन्च के बाद शोरूम पहुंची नई मारुति सुजुकी बलेनो
