लेक्सस ES 350h (Lexus ES 350h) भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। यह नई लग्जरी हाइब्रिड सेडान ₹66.10 लाख की शुरुआती कीमत पर आई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और मजबूत हाइब्रिड सिस्टम इसे प्रीमियम खरीदारों के लिए खास बनाते हैं।
यह मॉडल दो वेरिएंट एक्सक्विजिट और लग्जरी में उपलब्ध है। एक्सक्विजिट वेरिएंट की कीमत ₹66.10 लाख है। वहीं लग्जरी वेरिएंट ₹71.80 लाख में खरीदा जा सकता है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। कंपनी ने आज से इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी है। यह मॉडल पहले से मौजूद लेक्सस RZ 500e इलेक्ट्रिक SUV के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।
नई लेक्सस ES 350h का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम
लेक्सस ES 350h पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी और आकर्षक दिखाई देती है। इसका व्हीलबेस लंबा किया गया है। इसके अलावा कार की चौड़ाई और ऊंचाई भी बढ़ाई गई है। इससे सड़क पर इसकी मौजूदगी और ज्यादा दमदार लगती है। कार में सिग्नेचर L-शेप एलईडी लाइट्स दी गई हैं। पीछे का डिजाइन भी पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक डोर लैच और सेफ एग्जिट असिस्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। यह व्हाइट नोवा, सोनिक टाइटेनियम, सोनिक क्रोम, ग्रेफाइट ब्लैक के साथ-साथ नए SOU और सोनिक कॉपर जैसे कई रंगों में उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें- नई Brezza Facelift में मिल सकता है टर्बो पेट्रोल इंजन, कंपनी ने शुरू की बुकिंग
इस लग्जरी सेडान का इंटीरियर कंपनी के तज़ुना कॉकपिट डिजाइन पर आधारित है। इससे ड्राइवर को सभी जरूरी कंट्रोल आसानी से मिलते हैं। कार में 14-इंच का हाई-डेफिनिशन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। इसके अलावा नई लेक्सस इंटरफेस सिस्टम बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करती है। मालिक मोबाइल ऐप से फ्यूल लेवल और ड्राइविंग रेंज देख सकते हैं। वहीं इंजन स्टार्ट, डोर लॉक, विंडो और स्लाइड रूफ भी दूर से कंट्रोल किए जा सकते हैं। साथ ही एयर कंडीशनिंग, सीट हीटिंग और वेंटिलेशन भी रिमोट से ऑपरेट किए जा सकते हैं।
2.5-लीटर हाइब्रिड इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस
नई Lexus ES 350h में 2.5-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ नया eAxle और पावर कंट्रोल यूनिट जोड़ा गया है। दरअसल इसमें नई लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम बेहतर प्रदर्शन और बेहतर ईंधन दक्षता देने के लिए तैयार किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी पावर और माइलेज के आधिकारिक आंकड़े साझा नहीं किए हैं।
यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Toyota Innova Hycross फेसलिफ्ट
इसमें लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+ दिया गया है। इसमें प्री-कोलिजन सिस्टम (PCS), ऑल-स्पीड डायनामिक रडार क्रूज कंट्रोल और लेन ट्रेसिंग असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। लग्जरी वेरिएंट में ड्राइव मॉनिटर फीचर भी उपलब्ध कराया गया है। इससे ड्राइवर की सतर्कता पर नजर रखी जाती है।
8 साल की वारंटी और 5 साल की रोडसाइड सहायता
लेक्सस इंडिया इस कार के साथ 5 साल की रोडसाइड असिस्टेंस सुविधा दे रही है। इसमें टोइंग, टैक्सी सेवा और जरूरत पड़ने पर रिपैट्रिएशन जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा वाहन और हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 2 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी। कंपनी लेक्सस केयर सर्विस पैकेज भी दे रही है। ग्राहक 3 साल/40,000 किमी से लेकर 8 साल/1.6 लाख किमी तक के प्लान चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Kia Syros EV हुई पूरी तरह रिवील, 39 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी 526KM रेंज
लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष हिकारू इकेउची ने बताया कि नई इसमें का निर्माण भारत में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम भारतीय बाजार के प्रति कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता दिखाता है। वहीं यह मॉडल कंपनी की मल्टी-पाथवे इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति का अहम हिस्सा भी है। कंपनी को इस नई पीढ़ी की ES 350h के लिए ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

