Mahindra BE 07 Spotted Charging: चार्जिंग के दौरान स्पॉट हुई महिंद्रा BE 07 की नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन और कुछ नए फीचर्स देखने को मिले हैं।

Mahindra BE 07 Spotted: Design and Features
इस बार महिंद्रा BE 07 को चार्जिंग के दौरान देखा गया है। नई तस्वीरों में इसके सामने की तरफ C-शेप लाइटिंग एलिमेंट्स दिखाई दिए हैं। इसका डिजाइन पहले दिखाई दे चुकी BE सीरीज की एसयूवी से मिलता-जुलता नजर आता है।
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में फ्रेमलेस विंडो पहले भी देखी जा चुकी हैं। वहीं, अब इसके डोर हैंडल की जानकारी भी सामने आई है। पहली नजर में ये फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन असल में ये पॉप-आउट डोर हैंडल होंगे।
इसके अलावा, एसयूवी के ORVM यानी बाहरी रियर व्यू मिरर का डिजाइन भी अलग नजर आया है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में ट्राई-क्लस्टर डिस्प्ले देने की पुष्टि कर चुकी है। इसका मतलब है कि केबिन में तीन स्क्रीन का सेटअप मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूरव झा ने खरीदी 19.51 लाख की डुकाटी बाइक
Battery and Expected Launch
महिंद्रा BE 07 के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए इसकी बैटरी क्षमता, मोटर पावर और ड्राइविंग रेंज के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, यह एसयूवी कंपनी की BE 6 से ऊपर पोजिशन की जाएगी। इसके टॉप वेरिएंट में AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा, BE 07 में मौजूदा BE 6 की तुलना में ज्यादा पावर आउटपुट मिलने की उम्मीद है। इसकी एक वजह यह भी है कि महिंद्रा के पास फिलहाल टाटा सिएरा EV QWD को सीधे टक्कर देने वाला मॉडल नहीं है।
कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की समयसीमा घोषित नहीं की है। हालांकि, इसे 2027 भारत मोबिलिटी एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आ रही हैं।

