फुल हाइब्रिड सेटअप के साथ इस साल के अंत तक जापान में मारुति वैगनआर (Maruti Wagon R) को पेश किया जाना है। इसी के साथ वर्ष 2026 के मध्य तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद।
पिछले दो दशकों से छोटी कारों में मध्यम वर्गीय परिवारों में लिए मारुति वैगनआर (Maruti Wagon R) काफी पसंद की जा रही है। इसी के साथ भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिनके वाली कारों की लिस्ट में यह टॉप पर रही है। ज्यादा माइलेज और कम खर्चीली वाली इस कार को निर्माता कई उपडेट्स और फुल हाइब्रिड सेटअप के साथ जापान में पेश करने की तैयारी में जुटे हैं। भारत में नई जनरेशन वैगनआर को साल 2026 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।

New-Gen Maruti Wagon
नई पीढ़ी मारुति वैगनआर में स्टैंडर्ड रियर डोर की जगह स्लाइडिंग डोर्स देखने को मिलेंगे। जापान में यह फीचर पहले से ही कई टॉल-बॉय- हैचबैक कारों में उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को इसकी सीट्स में कई तरह के कस्टममाइजेशन विकल्प देखने को मिलने वाले हैं। नई पीढ़ी की वैगनआर की लंबाई 3,395 मिमी, चौड़ाई 1,475 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2,460 मिमी होगा जबकि इसका वजन 850 किलोग्राम होगा।
यह भी पढ़ें- 37.90 लाख रुपये की कीमत पर भारत में Launch हुआ टोयोटा हाइलक्स का ब्लैक एडिशन
फुल हाइब्रिड सिस्टम वाले जापानी मॉडल वैगनआर की कीमत 1.3 मिलियन येन (करीब 7.65 लाख रुपये) हो सकती है। जबकि सभी सुविधाओं वाले इसके टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 1.9 मिलियन येन (करीब 11.19 लाख रुपये) होने की उम्मीद है।
Powertrain
नई जनरेशन की वैगनआर में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) तकनीक भी होगी। जापानी बाजार में सोलियो के साथ यही सेटअप पहले से ही उपलब्ध है। 660cc 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 53 बीएचपी और 58 एनएम बनाएगा, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर 9.8 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 29 एनएम का पीक टॉक जनरेट करने में सक्षम होगा, वहीं इसे CVT गियरबॉक्स के माध्यम से जोड़ा जाएगा।
ब्रांड का कहना है कि वह भारतीय बाजार के लिए बेहद किफायती हाइब्रिड सिस्टम पर काम कर रही है। कुछ महीने बाद इसे फ्रोंक्स फेसलिफ्ट में पेश किया जाएगा, जबकि धीरे-धीरे इसे बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर और वैगनआर जैसी छोटी कारों में भी पेश किया जाएगा। HEV सीरीज हाइब्रिड सेटअप को 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाना है।