Motor Mative

मर्सिडीज AMG E 53 हाइब्रिड भारत में ₹1.45 करोड़ की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

Mercedes-AMG E 53 Hybrid: मर्सिडीज-बेंज ने भारत में AMG E 53 प्लग-इन हाइब्रिड परफॉर्मेंस सेडान को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह सेडान दो वेरिएंट में आई है, जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.45 करोड़ रखी गई है।

Mercedes-AMG E 53 Hybrid launched

Mercedes-AMG E 53 Hybrid New Design

मर्सिडीज-AMG E 53 हाइब्रिड अपडेटेड E-Class पर आधारित है, लेकिन इसका लुक काफी ज्यादा स्पोर्टी बनाया गया है। इसमें AMG-स्टाइल फ्रंट और रियर बंपर, रोशनी वाली फ्रंट ग्रिल, चौड़े फेंडर, रियर डिफ्यूजर और लिप स्पॉइलर दिए गए हैं। इसके अलावा कार में 20-इंच अलॉय व्हील्स, बड़े ब्रेक, क्वाड एग्जॉस्ट और रियर एक्सल स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं एडैप्टिव सस्पेंशन तेज रफ्तार पर भी बेहतर कंट्रोल देने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Kia Syros EV ₹13.49 लाख में लॉन्च, 526KM तक की रेंज

केबिन को लग्जरी और स्पोर्टी फील देने की कोशिश की गई है। इसमें मर्सिडीज का MBUX सुपरस्क्रीन दिया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान कई डिजिटल फीचर्स आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही इसमें AMG स्पोर्ट्स सीटें, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 17-स्पीकर बर्मेस्टर साउंड सिस्टम मिलता है। डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के कारण म्यूजिक का अनुभव भी काफी प्रीमियम बन जाता है।

Engine & Performance

AMG E 53 हाइब्रिड में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी जोड़ी गई है, जिससे कुल 577 BHP की पावर और 750 Nm का टॉर्क मिलता है। इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। यह सेटअप तेज एक्सीलरेशन के साथ स्मूद ड्राइविंग अनुभव भी देने का दावा करता है। इस परफॉर्मेंस सेडान में 21.2 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह केवल इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। दिलचस्प बात यह है कि इलेक्ट्रिक मोड में कार 140 किमी/घंटा तक की रफ्तार हासिल कर सकती है। वहीं 60 kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक करीब 20 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Features & Technology

नई सेडान में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। रियर एक्सल स्टीयरिंग कम जगह में कार मोड़ने और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी दोनों में मदद करता है। इसके अलावा एडैप्टिव सस्पेंशन अलग-अलग सड़क परिस्थितियों के अनुसार खुद को एडजस्ट करता है। इससे आराम और परफॉर्मेंस के बीच बेहतर संतुलन मिलता है।

यह भी पढ़ें- Range Rover GT से उठा पर्दा, ब्रांड ने लग्जरी कारों की दुनिया में खेला नया दांव

ग्राहक चाहें तो AMG डायनामिक प्लस पैकेज भी चुन सकते हैं। इसके बाद कार की कुल पावर बढ़कर 604 BHP हो जाती है। इस पैकेज के साथ यह सेडान केवल 3.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 280 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है।

Mercedes-AMG E 53 Hybrid Price & Variants

भारत में मर्सिडीज-AMG E 53 हाइब्रिड दो वेरिएंट में उपलब्ध है। परफॉर्मेंस एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.45 करोड़ रखी गई है, जबकि रेसिंग एडिशन के लिए ₹1.48 करोड़ खर्च करने होंगे। कंपनी इस मॉडल को पोलर व्हाइट, वर्डे सिल्वर, ऑब्सीडियन ब्लैक, नॉटिकल ब्लू, वेलवेट ब्राउन और ग्रेफाइट ग्रे मेटैलिक समेत कुल छह रंगों में पेश कर रही है।

Exit mobile version