मर्सिडीज-बेंज ने अपनी फ्लैगशिप लग्जरी SUV मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस (Mercedes-Maybach GLS) की पहली झलक आधिकारिक तौर पर दिखा दी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो जारी किया है। इसके बाद साफ हो गया है कि यह प्रीमियम SUV जल्द ग्लोबल डेब्यू कर सकती है।

फ्रंट डिजाइन में दिखी दिखा प्रीमियम लुक
नई Mercedes-Maybach GLS का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया फ्रंट डिजाइन होगा। टीजर वीडियो में इसकी सिग्नेचर लाइटिंग साफ दिखाई देती है। इससे SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक नजर आती है। इसके अलावा फ्रंट ग्रिल के चारों ओर इल्यूमिनेटेड बॉर्डर दिया गया है। यही नहीं, हेडलाइट्स में मेबैक (Maybach) के खास स्टार मोटिफ भी शामिल किए गए हैं, जो इसकी अलग पहचान बनाते हैं।
अगर बात करें एक्सटीरियर की, तो SUV में पतली एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी दिखाई देती हैं। इससे इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी आकर्षक लगता है। साथ ही मर्सिडीज-बेंज स्टार लोगो और उसके नीचे मेबैक लोगो भी रोशनी के साथ नजर आएंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर बाजार में लॉन्च के कुछ समय बाद उपलब्ध कराया जाएगा।
रात के समय SUV के दरवाजे खुलने पर पडल लैंप भी दिखाई देंगे। इससे जमीन पर मेबैक ब्रांडिंग प्रोजेक्ट होगी और लग्जरी अनुभव और बेहतर बनेगा। इंटीरियर में भी कई बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें नई MBUX सुपरस्क्रीन दी जा सकती है। यह सिस्टम तीन बड़ी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके जरिए ड्राइवर और यात्रियों को नया इंफोटेनमेंट अनुभव मिलने की संभावना है।
दमदार V8 इंजन के साथ मिलेगी शानदार परफॉर्मेंस
नई मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस में मर्सिडीज का अपडेटेड V8 इंजन मिलने की उम्मीद है। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल नियमित GLS में यही इंजन करीब 530 हॉर्सपावर और 553 lb-ft टॉर्क देता है। हालांकि मेबैक वर्जन में कंपनी इसकी पावर और बढ़ा सकती है। V8 इंजन के साथ यह SUV शानदार परफॉर्मेंस देने पर फोकस करेगी। साथ ही स्मूद ड्राइविंग और हाईवे क्रूज़िंग का अनुभव भी पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। मेबैक मॉडल आमतौर पर परफॉर्मेंस के साथ लग्जरी को प्राथमिकता देता है। इसलिए इसकी ट्यूनिंग भी उसी हिसाब से की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- MG M9 और Cyberster के Couture Edition की बुकिंग शुरू
मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस में कई हाई-एंड लग्जरी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा केबिन में प्रीमियम मटेरियल और नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने की संभावना है। यही नहीं, कंपनी इसमें अपने लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर के साथ कई नए डिजिटल फीचर्स भी जोड़ सकती है।
मर्सिडीज-बेंज ने अभी नई Mercedes-Maybach GLS की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि मौजूदा मॉडल की शुरुआती कीमत 1,81,350 अमेरिकी डॉलर है। ऐसे में अपडेटेड मॉडल की कीमत भी इसी स्तर पर या उससे अधिक रहने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक लॉन्च डेट साझा नहीं की है। वहीं ऑटो इंडस्ट्री की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका ग्लोबल डेब्यू इसी साल के भीतर हो सकता है। अगर मर्सिडीज अपने पुराने लॉन्च पैटर्न को दोहराती है, तो अपडेटेड GLS के कुछ महीनों बाद मेबैक वर्जन पेश किया जा सकता है।