Site icon Motor Mative

MG M9 और Cyberster के Couture Edition की बुकिंग शुरू

MG M9 and Cyberster Couture Edition launched in India with exclusive limited edition design

JSW MG मोटर इंडिया  ने भारत में MG M9 और Cyberster Couture Edition पेश कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों मॉडलों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि, इन दोनों इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोडक्शन बेहद सीमित रखा गया है। कंपनी सिर्फ 50-50 यूनिट्स ही तैयार करेगी। दोनों की कीमतों का खुलासा 3 अगस्त को किया जाएगा।

MG M9 and Cyberster Couture Edition

MG ने इन खास एडिशन को मशहूर फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ मिलकर तैयार किया है। दोनों मॉडल में सर्पेंट इनफिनिटी थीम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, इनके इंटीरियर और एक्सटीरियर में हैंडक्राफ्टेड फिनिश भी दी गई है। दरअसल, इन खास एडिशन को मुंबई में आयोजित गौरव गुप्ता के लाइट सॉन्ग कलेक्शन के दौरान पहली बार पेश किया गया।

कंपनी इन दोनों लिमिटेड एडिशन मॉडल्स की बिक्री केवल MG Select डीलरशिप के जरिए करेगी। इसके अलावा, सीमित यूनिट्स होने के कारण इनकी उपलब्धता काफी खास रहने वाली है। ऐसे में इच्छुक ग्राहक पहले से बुकिंग कर सकते हैं।

MG M9 Couture Edition में मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इस इलेक्ट्रिक MPV में 90 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने पर 548 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देती है। साथ ही इसमें फ्रंट एक्सल पर लगा सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो स्मूद और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव देता है।

MG Cyberster Couture Edition में भी मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह सेटअप 503 BHP की पावर और 725 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दूसरी ओर, इसमें 77 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 580 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।

यह भी पढ़ें- जिसे समझ रहे थे Tata Avinya, असल में निकली Chery की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV

Exit mobile version