Mercedes-Maybach S-Class प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) भारत में ₹3.35 करोड़ की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है। यह S580e वेरिएंट में आती है और इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी।
Mercedes-Maybach S-Class PHEV Price and Powertrain
नई मर्सिडीज मेबैक S-क्लास (2026 Mercedes-Maybach S-Class) को भारतीय बाजार में फुली-लोडेड S580e वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹3.35 करोड़ से शुरू होती है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने वाली है।
यह मेबैक S-क्लास पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन के साथ आई है। इसमें 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो इनलाइन-6 पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक सिस्टम दिया गया है। पेट्रोल इंजन 585bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क देता है।
इसमें 100km की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है। कार 0 से 100kmph की रफ्तार 5.1 सेकंड तक में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250kmph तक सीमित है।
यह भी पढ़ें- नए अपडेट्स के साथ पेश हुई कावासाकी निंजा 650
Design and Features
डिजाइन की बात करें तो Maybach S-Class का बेसिक सिल्हूट S-Class जैसा ही है। हालांकि, इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, इल्यूमिनेटेड थ्री-पॉइंटेड स्टार और नए डिजाइन के हेडलैंप दिए गए हैं। हेडलैंप में थ्री-पॉइंटेड-स्टार शेप वाले DRLs मिलते हैं।
इसके अलावा, कार में नया लोअर बंपर और D-पिलर पर इल्यूमिनेटेड ‘Maybach’ लोगो दिया गया है। इसमें नए डिजाइन के 20-इंच और 21-इंच अलॉय व्हील्स के साथ टू-टोन पेंट स्कीम का विकल्प भी मिलता है।

केबिन में सबसे बड़ा बदलाव Mercedes-Benz का सुपरस्क्रीन सेटअप है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.4-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले शामिल हैं। इसमें लेटेस्ट MB.OS और चौथी पीढ़ी का MBUX सिस्टम भी मिलता है।
पीछे की सीटों को खासतौर पर आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें रीक्लाइनिंग फंक्शन के साथ हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार का मुकाबला फीचर्स, स्पेस और रोड प्रेजेंस के मामले में BMW i7 से होता है।
यह भी पढ़ें- नायरा एनर्जी का बड़ा फैसला, पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा