Motormative

Mini Cooper Oxford Edition भारत में लॉन्च, कीमत 55.50 लाख रुपये

Mini Cooper Oxford Edition Launched: मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन भारत में 55.50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हो गई है। इस लिमिटेड एडिशन में खास यूनियन जैक डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और 201 bhp की पावर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है।

Mini Cooper Oxford Edition Design and Features

मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन (Mini Cooper Oxford Edition) को कंपनी ने लखनऊ में अपनी नई डीलरशिप के उद्घाटन के दौरान पेश किया है। यह कार CBU यानी पूरी तरह निर्मित यूनिट के रूप में भारत आएगी। इसकी बुकिंग सभी अधिकृत Mini डीलरशिप पर शुरू हो गई है और डिलीवरी भी तुरंत शुरू होगी।

इस स्पेशल एडिशन को मॉडर्न Mini के ऑक्सफोर्ड प्लांट में उत्पादन के 25 साल पूरे होने के मौके पर पेश किया गया है। ब्रिटेन के इसी प्लांट में 1959 में ओरिजिनल Mini का उत्पादन शुरू हुआ था। कंपनी इसे भारत में सीमित संख्या में बेचेगी।

यह भी पढ़ें- कार या रॉकेट? Tesla Roadster का कॉन्सेप्ट देखकर रह जाएंगे हैरान!

डिजाइन की बात करें तो इसमें सफेद कंट्रास्ट रूफ पर यूनियन जैक का डिजाइन दिया गया है। कार की बॉडी पर भी झंडे के लाल और सफेद रंग की स्ट्राइप मिलती है। पीछे यूनियन जैक और चेकर्ड रेसिंग फ्लैग वाला स्टिकर दिया गया है। ऑक्सफोर्ड एडिशन दो कलर ऑप्शन इंडिगो सनसेट ब्लू और चिली रेड  में उपलब्ध है। इसमें सफेद मिरर कैप और 18-इंच के टू-टोन स्लाइड स्पोक अलॉय व्हील स्टैंडर्ड मिलते हैं।

केबिन में भी ब्रिटिश झंडे से जुड़ी थीम दिखाई देती है। स्टीयरिंग व्हील, डोर सिल्स और फ्लोर मैट पर खास डिजाइन दिए गए हैं। इसमें ब्लैक वेस्किन अपहोल्स्ट्री वाली JCW स्पोर्ट सीटें मिलती हैं। डैशबोर्ड और डोर पैनल में लेदर और क्रोम की जगह रिसाइकल्ड निटेड फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है।

फीचर्स में 9.4-इंच की सर्कुलर OLED टचस्क्रीन, मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9, हेड-अप डिस्प्ले, हारमन कार्डन साउंड सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं। इसके अलावा डिजिटल की प्लस, कम्फर्ट एक्सेस, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और मिनी एक्सपीरियंस मोड्स भी मिलते हैं।

Engine and Performance

मिनी कूपर ऑक्सफोर्ड एडिशन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 201 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार केवल 6.6 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 242 kmph बताई गई है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग, ABS, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- नई ऑडी Q3 भारत में 51.99 लाख रुपये में लॉन्च

Exit mobile version