HomeBlogनई Kia Seltos ने भारत में किया ग्लोबल डेब्यू, बुकिंग आज रात...

नई Kia Seltos ने भारत में किया ग्लोबल डेब्यू, बुकिंग आज रात से शुरू

New Kia Seltos: नई किआ सेल्टोस का भारत में ग्लोबल प्रीमियर, आज रात से ₹25,000 में बुकिंग शुरू। बड़े साइज, नए डिजाइन, 30-इंच स्क्रीन सेटअप और लेवल-2 ADAS फीचर्स के साथ लॉन्च।

किआ (Kia) ने अपनी नई-जनरेशन सेल्टोस (Seltos) को पहली बार पूरी दुनिया के सामने भारत में पेश किया है। यहीं से सेल्टोस ने पहली बार 2019 में भारतीय बाजार में अपनी पहचान बनाई थी और अब कंपनी ने इसकी नई वर्ज़न को फिर से भारत में ही लॉन्च किया है। नई सेल्टोस की बुकिंग आज रात 12 बजे से ₹25,000 में शुरू हो जाएगी और इसकी कीमतें 2 जनवरी 2026 को घोषित होंगी। ग्राहक डिलीवरी जनवरी के मध्य से शुरू होंगी।

New Kia Seltos: बढ़े हुए डाइमेंशन और नया K3 प्लेटफॉर्म

नई Kia Seltos अब पहले से काफी बड़ी हो गई है। इसकी लंबाई 95 मिमी बढ़ाई गई है, चौड़ाई 20 मिमी ज्यादा हो गई है, ऊँचाई 15 मिमी बढ़ी है और व्हीलबेस भी 80 मिमी लंबा कर दिया गया है। बड़े डाइमेंशन के साथ इसका बूट स्पेस भी 14 लीटर बढ़ गया है। ये सब बदलाव इसलिए हुए हैं क्योंकि यह SUV अब नए K3 ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर आधारित है। बड़े साइज और नए प्लेटफॉर्म की वजह से इसका रोड प्रेज़ेंस और ड्राइविंग कम्फर्ट पहले से और भी बेहतर हो गया है।

नया डिजाइन

नई Seltos के डिजाइन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने पुराने फ्रंट डिजाइन को पूरी तरह बदलकर इसे और ज्यादा मस्कुलर, चौड़ा और प्रीमियम बना दिया है। इसके फ्रंट में बड़ा और चौड़ा ग्रिल, ज्यादा उभरी हुई बोनट लाइन, टेलुराइड जैसी सीधी और बोल्ड नोज़, C-शेप एलईडी डीआरएल और नया एलईडी सिग्नेचर दिया गया है। साथ ही इसमें नए 18-इंच अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लश डोर हैंडल, नया रियर एलईडी बार और पतला रियर वाइपर शामिल किए गए हैं। छोटे ओवरहैंग, रूफ रेल्स और रीडिज़ाइन मिरर्स इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और हाई-एंड लुक देते हैं।

केबिन में बड़ा बदलाव

इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए 30-इंच कनेक्टेड स्क्रीन सेटअप का है। Kia ने पुराने डैशबोर्ड को हटाकर अब एक बड़ा कर्व्ड ग्लास पैनल दिया है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन एक साथ जुड़े हुए हैं। केबिन में ज्यादा सॉफ्ट-टच मटेरियल, नए एसी कंट्रोल, GT लाइन में स्पोर्टी टू-टोन थीम, मेटल पैडल, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और ज्यादा साफ-सुथरा स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इन बदलावों से SUV का केबिन अब बहुत मॉडर्न और प्रीमियम महसूस होता है।

New Kia Seltos: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई Seltos में टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें वेलकम सीट फंक्शन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट (लंबर और मेमरी के साथ), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, रियर सनशेड, पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, दोनों पंक्तियों में टाइप-सी पोर्ट, 8-स्पीकर बोस सिस्टम और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही नया किआ कनेक्ट 2.0 अब 91 कनेक्टेड फीचर्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- होंडा सिविक टाइप-आर भारतीय सड़कों पर स्पॉट, बढ़ी लॉन्च की उम्मीदें

प्रैक्टिकलिटी के मामले में भी इसे काफी बेहतर बनाया गया है। पीछे की सीट पर तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रिक्लाइन होने वाली रियर बेंच, 60:40 स्प्लिट सीट, बड़ा बूट स्पेस और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएँ दी गई हैं, जो परिवार के लिए इसे और कम्फर्टेबल बनाती हैं।

सुरक्षा के मामले में नई Seltos अब और मजबूत हो चुकी है। इसमें कंपनी ने 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए हैं जिनमें 6 एयरबैग, ESP, TCS, लेवल-2 ADAS सिस्टम (जैसे ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल) और 360-डिग्री कैमरा जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल हैं। साथ ही स्मार्ट-की प्रॉक्सिमिटी अनलॉक भी इसमें दिया गया है, जिससे SUV और सुरक्षित तथा सुविधाजनक हो जाती है।

इंजन ऑप्शन

नई Kia Seltos में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है, जो 160 PS की ज्यादा पावर और 253 Nm का मजबूत टॉर्क प्रदान करता है। डीजल पसंद करने वालों के लिए 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है। इन इंजनों के साथ iMT, IVT और ऑटोमैटिक (AT) जैसे गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सेल्टोस का ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) और 1.6-लीटर हाइब्रिड वर्जन भी उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- सेडान प्रेमियों के लिए खुशखबरी! 2026 में लॉन्च होंगी तीन नई कारें

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img