HomeCar Newsनई Mitsubishi Pajero हुई पेश, 201 BHP इंजन के साथ मिलेगा 4WD...

नई Mitsubishi Pajero हुई पेश, 201 BHP इंजन के साथ मिलेगा 4WD सिस्टम

मित्सुबिशी ने अपनी मशहूर ऑफ-रोड एसयूवी पजेरो को नए अवतार में पेश कर दिया है। नई मित्सुबिशी पजेरो (New Mitsubishi Pajero) अब पांचवीं जनरेशन में एंट्री कर रही है। इसे शुरुआत में थाईलैंड, जापान और ऑस्ट्रेलिया में मार्च 2027 के अंत तक बिक्री के लिए लाया जाएगा।

New Mitsubishi Pajero rear view

New Mitsubishi Pajero

नई पजेरो को काफी मजबूत और रफ लुक दिया गया है। सामने बड़ी ग्रिल के साथ T-शेप एलईडी हेडलाइट्स मिलती हैं। वहीं पीछे भी इसी डिजाइन की एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं। फ्लैट रूफलाइन, चौड़े व्हील आर्च और बड़े बंपर इसका रोड प्रेजेंस बढ़ाते हैं।

यह एसयूवी 4,920mm लंबी, 1,925mm चौड़ी और 1,910mm ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2,870mm है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm रखा गया है। इसकी बॉडी लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी है, जिसे Triton पिकअप के साथ साझा किया गया है।

केबिन में सात यात्रियों के बैठने की व्यवस्था दी गई है। डैशबोर्ड पर दो 14.3-इंच स्क्रीन मिलती हैं, जबकि चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा कई फिजिकल बटन और 4WD सेटिंग के लिए रोटरी कंट्रोलर भी मौजूद है।

201 BHP Diesel Engine

नई पजेरो में 2.4-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। यह पावरट्रेन 201 BHP की ताकत और 480 Nm टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए इसमें मित्सुबिशी का सुपर सेलेक्ट 4WD-II सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम अलग-अलग परिस्थितियों में चारों पहियों तक ताकत पहुंचाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- टेस्ला ने अहमदाबाद में शुरू किया पहला बॉडी शॉप

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें