नई Tata Sierra 25 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी। यह एसयूवी पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट में आएगी। इसमें मिलेगा दमदार 1.5-लीटर इंजन, 500 किमी तक की रेंज, लेवल-2 ADAS और प्रीमियम इंटीरियर।
टाटा मोटर्स ने आखिरकार अपनी आइकॉनिक एसयूवी टाटा सिएरा (Tata Sierra) की वापसी की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर जारी करते हुए बताया कि नई सिएरा को 25 नवंबर 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी टाटा की एसयूवी लाइनअप में कर्व और हैरियर के बीच पोज़िशन की जाएगी। खास बात यह है कि इसे ICE (पेट्रोल/डीज़ल) और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा।
डिजाइन और एक्सटीरियर लुक
नई सिएरा का डिज़ाइन रेट्रो और मॉडर्न लुक का बेहतरीन मिश्रण है। कंपनी ने सिग्नेचर रैप-अराउंड रियर ग्लास पैनल को बरकरार रखा है लेकिन इसे अब ज्यादा एयरोडायनामिक और स्लीक लुक दिया गया है। एसयूवी में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स, चौड़े स्क्वेयर व्हील आर्चेस, और रीयर में फुल-लेंथ एलईडी लाइट बार दिया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम अपीयरेंस देता है।
इंटीरियर और फीचर्स
Tata Sierra का इंटीरियर पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक के साथ आने वाला है। इसके केबिन में कंपनी ने क्वालिटी और कम्फर्ट दोनों पर खास ध्यान दिया है। एसयूवी के अंदर तीन अलग-अलग डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं, एक ड्राइवर के सामने इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में, दूसरा सेंटर में इंफोटेनमेंट स्क्रीन, और तीसरा फ्रंट पैसेंजर के लिए।
कंपनी ने इसे एक ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम के साथ डिजाइन किया है, जो देखने में आकर्षक लगता है। केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे लंबी यात्राओं में भी आरामदायक अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इसमें वायरलेस मोबाइल चार्जिंग और हार्मन का हाई-क्वालिटी ऑडियो सिस्टम भी मिलेगा, जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और भी शानदार बनाएगा।
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
नई Tata Sierra सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी एडवांस होगी। कंपनी इसे लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) से लैस करेगी, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाएगा। इसमें 360-डिग्री कैमरा दिया जाएगा, जिससे गाड़ी के चारों ओर का व्यू आसानी से देखा जा सकेगा, खासकर पार्किंग के दौरान।
एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और सिक्स एयरबैग्स जैसे फीचर्स से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा इसमें ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) भी मिलेगा, जो गाड़ी की स्टेबिलिटी बनाए रखने में मदद करता है। अलग-अलग रोड कंडीशंस के लिए इसमें मल्टीपल ड्राइव और टेरेन मोड्स भी दिए जाएंगे, जिससे ड्राइवर हर तरह के रास्ते पर गाड़ी को बेहतर कंट्रोल कर सके।
इंजन और परफॉर्मेंस ऑप्शंस
नई Tata Sierra में कंपनी अपने नए 1.5-लीटर इंजन फैमिली का इस्तेमाल करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसयूवी में तीन इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे, एक 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, दूसरा 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड TGDi पेट्रोल इंजन, जो करीब 168 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देगा, और तीसरा 1.5-लीटर डीज़ल इंजन। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें- Triumph Trident 800 का हुआ ग्लोबल डेब्यू, जल्द भारत में होगी एंट्री
वहीं इसका इलेक्ट्रिक वर्जन टाटा हैरियर ईवी के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसमें दो अलग-अलग बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं, जिनमें से बड़ा बैटरी पैक करीब 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगा। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग और बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी, जिससे यह एसयूवी परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन साबित होगी।
लॉन्च डेट और मुकाबला
टाटा सिएरा का लॉन्च 25 नवंबर 2025 को होगा। इसके पेट्रोल/डीज़ल वर्जन पहले उपलब्ध होंगे, जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है। कंपनी इसे प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में पोज़िशन करेगी और इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹15 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 2026 Kawasaki Versys-X 300 भारत में लॉन्च; एडवेंचर सेगमेंट की दमदार बाइक अब नए कलर में
Tata Sierra अपने सेगमेंट में कई लोकप्रिय एसयूवी को कड़ी टक्कर देने वाली है। इसके पेट्रोल और डीजल वर्जन का मुकाबला सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइडर, होंडा एलिवेट जैसी मिड-साइज कारों से होगा। जबकि इलेक्ट्रिक मॉडल का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा XEV 9e और आने वाली मारुति सुजुकी ई-विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV से होगा।

