HomeCar Newsकल लॉन्च होगी नई Tata Tiago और Tiago EV! मिलेगा प्रीमियम लुक...

कल लॉन्च होगी नई Tata Tiago और Tiago EV! मिलेगा प्रीमियम लुक और धांसू फीचर्स

New Tata Tiago 2026 का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। टाटा मोटर्स कल भारत में नई Tata Tiago और Tiago EV की कीमतों का ऐलान करने जा रही है। कंपनी पहले ही कई टीज़र वीडियो जारी कर चुकी है, जिनमें हैचबैक के नए डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिली है। दरअसल, इस अपडेट के साथ Tiago रेंज पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस नजर आने वाली है। वहीं, लॉन्च के बाद कंपनी अगले वित्तीय तिमाही में Sierra EV को भी पेश कर सकती है।

New Tiago EV

मिलेगा पहले से ज्यादा प्रीमियम एक्सटीरियर

नई Tata Tiago 2026 के एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कार में नए एलईडी हेडलैंप, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और नया फ्रंट व रियर बंपर दिया जा सकता है।इसके अलावा, नई एलईडी टेललाइट्स, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और ORVMs के साथ विंडो लाइन पर ब्लैक-आउट फिनिश भी देखने को मिलेगी। इसी वजह से कार का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न लग सकता है।

इंटीरियर में मिलेंगे कई हाईटेक फीचर्स

नई Tiago और Tiago EV के केबिन में भी कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 360-डिग्री कैमरा और नया फ्लोटिंग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है। साथ ही बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया सेंटर कंसोल और टू-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, पुराने गियर लीवर की जगह रोटरी डायल, वायरलेस चार्जर, वायरलेस वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, रियर AC वेंट्स और नई अपहोल्स्ट्री भी मिलने की संभावना है। वहीं, फास्ट चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट भी दिए जा सकते हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

पावरट्रेन की बात करें तो New Tata Tiago 2026 में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है। यह इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आ सकता है। हालांकि, CNG वर्जन में कंपनी बड़ा अपडेट दे सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें CNG-AMT कॉम्बिनेशन के साथ सेगमेंट-फर्स्ट पैडल शिफ्टर्स भी दिए जा सकते हैं। यह फीचर इसे प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले ज्यादा खास बना सकता है।

Tiago EV में क्या बदलेगा?

नई Tiago EV के पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा बैटरी और मोटर सेटअप को ही जारी रख सकती है। हालांकि, डिजाइन और फीचर अपडेट की वजह से इलेक्ट्रिक मॉडल पहले से ज्यादा आकर्षक बन सकता है।

किन कारों से होगा मुकाबला?

भारत में लॉन्च के बाद नई Tata Tiago का मुकाबला मुख्य रूप से मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड i10 Nios और मारुति सुजुकी वैगनआर जैसी कारों से होगा। वहीं, Tiago EV अपने सेगमेंट में किफायती इलेक्ट्रिक कार विकल्प बनी रह सकती है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें