HomeLatest LaunchNissan Tekton भारत में लॉन्च, ₹10.49 लाख से कीमत; क्रेटा-सेल्टोस को देगी...

Nissan Tekton भारत में लॉन्च, ₹10.49 लाख से कीमत; क्रेटा-सेल्टोस को देगी कड़ी टक्कर

Nissan Tekton India Launch: निसान टेक्टॉन आखिरकार भारतीय बाजार में हो गई है। यह नई मिड-साइज SUV ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आई है। शानदार फीचर्स, दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी लोकप्रिय SUVs को सीधी चुनौती देने वाली है।

Nissan Tekton SUV Rear Design

निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton) कीमत

निसान ने भारतीय बाजार में अपनी नई टेक्टॉन (Tekton) SUV लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है। कंपनी इसे कुल छह वेरिएंट्स और दो टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों में लेकर आई है। वहीं इसकी बुकिंग आज से ₹21,000 की टोकन राशि पर शुरू हो गई है। दरअसल, निसान टेक्टॉन कंपनी की चार नई कारों की लॉन्च योजना का अहम हिस्सा है। यह रेनॉल्ट डस्टर के प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई नई SUV है।

Nissan Tekton इंजन, पावर और माइलेज

नई निसान टेक्टॉन में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। पहला 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह 99 bhp की पावर और 166 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। दूसरी ओर 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने 1.8-लीटर हाइब्रिड इंजन की घोषणा नहीं की है।

दावा किया गया माइलेज

  • 1.0L Turbo MT – 19.5 kmpl
  • 1.3L Turbo MT – 17.8 kmpl
  • 1.3L Turbo DCT – 18.5 kmpl
Nissan Tekton Dashboard Layout

शानदार फीचर्स

नई Nissan Tekton का टॉप Tekna+ वेरिएंट कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 10.10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल इंटीग्रेशन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेवल-2 ADAS मिलता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, लेदरेट सीटें, 360-डिग्री कैमरा, मल्टीकलर एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, फुल एलईडी लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

नई निसान टेक्टॉन को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस SUV ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 30.49 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 45 अंक हासिल किए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Nissan Tekton SUV Interior Design

डिजाइन और डाइमेंशन

निसान टेक्टॉन का डिजाइन Nissan Patrol से प्रेरित है। इसके फ्रंट में बड़ा निसान लोगो, स्लिम एलईडी हेडलाइट्स, वर्टिकल एलईडी डीआरएल और नई रेड एक्सेंट स्ट्रिप दी गई है। वहीं 18-इंच के अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स इसका लुक और आकर्षक बनाते हैं। केबिन में ब्लैक और बेज रंग की थीम मिलती है। SUV की लंबाई 4.3 मीटर और व्हीलबेस 2.6 मीटर है। इसमें 518 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे पीछे की सीटें फोल्ड करने पर 1,789 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

कलर ऑप्शन

कलर ऑप्शन में मूनब्रो ग्रे, इंडिगो ब्लू, फ्लेयर गार्नेट रेड, ब्लेड सिल्वर, ओनिक्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। इसके अलावा पांच डुअल-टोन शेड्स भी हैं: मूनब्रो ग्रे के साथ ओनिक्स ब्लैक, फ्लेयर गार्नेट रेड के साथ ओनिक्स ब्लैक, इंडिगो ब्लू के साथ ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर के साथ ओनिक्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट के साथ ओनिक्स ब्लैक।

वेरिएंट वाइज कीमत

1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (MT)

वेरिएंटकीमत
Visia MT₹10.49 लाख
Visia+ MT₹11.14 लाख
Acenta MT₹11.79 लाख
N-Connecta MT₹13.69 लाख
Tekna MT₹15.39 लाख
Tekna+ MT₹16.49 लाख

1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल

वेरिएंटकीमत
N-Connecta MT₹14.99 लाख
Tekna MT₹16.39 लाख
Acenta DCT₹14.99 लाख
N-Connecta DCT₹16.49 लाख
Tekna DCT₹17.79 लाख
Tekna+ DCT₹18.59 लाख

इन SUVs को देगी सीधी टक्कर

भारतीय बाजार में नई Nissan Tekton का मुकाबला मिड-साइज SUV सेगमेंट की कई लोकप्रिय गाड़ियों से होगा। इनमें हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर, मारुति ग्रैंड विटारा, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर, टाटा कर्व, टाटा सिएरा, एमजी हेक्टर और टोयोटा हाइराइडर शामिल हैं। ऐसे में इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास एक और दमदार विकल्प उपलब्ध होगा।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें