Motor Mative

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari का बड़ा फैसला! अब नई टू-व्हीलर खरीदने पर निर्माताओं को देने होंगे 2 हेलमेट

केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने घोषणा की, अब निर्माताओं द्वारा ग्राहकों को नई बाइक खरीदने पर दो ISI-प्रमाणित हेलमेट देना अनिवार्य।

नई दिल्ली में आयोजित ऑटो समिट के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इस बात की घोषणा की है। अब देश में दो पहिया निर्माताओं द्वारा ग्राहकों को बाइक खरदीने पर दो ISI-प्रमामिण हेलमेट देना अनिवार्य है। यह फैसला देश में बढ़ रहे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के लेकर किया गया है। सरकार का यह निर्णय मोटरसाइकिल चलाने वाले के साथ-साथ पीछे बैठे यात्री की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए लिया गया है।

Bike with two helmets

यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले वोक्सवैगन Tiguan R-Line के फीचर्स और डिटेल्स का हुआ खुलासा

क्या रही THMA की प्रतिक्रिया ?

सरकार के इस फैसले को टू-व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (THMA) ने समर्थन किया है। एसोसिएशन का मानना है कि इस फैसले से हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है। वहीं THMA के अध्यक्ष राजीव कपूर ने कहा सुरक्षा की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, इस फैसले से देश में हेलमेट की जरूरत को गंभीरता से लिया जाएगा।

Nitin Gadkari इस फैसले के बाद THMA ने हेलमेट उत्पादन क्षमता को बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे लोगों को किफायती दाम में बेहतर क्वालिटी के हेलमेट दिए जा सकें। अब चालान से बचने के लिए दो पहिया वाहन मालिकों को लो क्वालिटी और कम सुरक्षित हेलमेट लेने की जरूरत नहीं पडे़गी। क्योंकि अब बाइक खरीदने पर ग्राहकों को दो नए ISI-प्रमाणि हेलमेट दिया जाएगा।

भारत है सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट

भारत में लगभग हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें लगभग 2 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इसमें भी सबसे ज्यादा 18 से 45 वर्ष के लोग होते हैं। वहीं अगर टू-व्हीलर राइडर्स की बात करें तो हर साल सड़क हादसों में 69,000 लोग अपनी जान गवां देते है। जिसमें 50 प्रतिशत वे लोग होते हैं, जिन्हें अपनी जान हेलमेट न पहनने की वजह से गवांनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें- नए अंदाज में लॉन्च हुई MG Astor, 10 लाख रुपये से कम कीमत में मिलेंगे 50 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

भारत है सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट

दुनिया में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहना भारत में है, इसी के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा टू-व्हीलर मार्केट है जहां हर साल बड़ी संख्या में बाइक और स्कूटर की बिक्री होती है।

Exit mobile version