HomeCar Newsरेंज रोवर SV सवाई कलेक्श भारत में लॉन्च, कीमत 4.90 करोड़ रुपये

रेंज रोवर SV सवाई कलेक्श भारत में लॉन्च, कीमत 4.90 करोड़ रुपये

Range Rover SV Sawai Collection Launched: लैंड रोवर ने भारत में रेंज रोवर SV सवाई कलेक्श लॉन्च की है। इसकी शुरुआती कीमत 4.90 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और इसे सिर्फ 18 यूनिट में पेश किया जाएगा।

Range Rover SV Sawai Collection: Design and Special Editions

रेंज रोवर SV सवाई कलेक्श (Range Rover SV Sawai Collection) को राजस्थान की तीन ऐतिहासिक शहरों की संस्कृति और वास्तुकला से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसमें सवाई जयपुर, सवाई जोधपुर और सवाई जैसलमेर नाम से तीन अलग-अलग एडिशन मिलते हैं। प्रत्येक एडिशन की केवल छह यूनिट बनाई जाएंगी।

तीनों एडिशन में 23-इंच के ‘शैम्पेन’ अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा, इनमें ‘एटलस सिल्वर’ एक्सटीरियर पैक मिलता है। रेंज रोवर की बैजिंग के आसपास 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड फिनिश दी गई है। हर एसयूवी में एडिशन का नाम और ‘1 of 6’ लिखा हुआ एक खास प्लाक भी मिलेगा।

Range Rover SV Sawai Jaipur Edition

सवाई जयपुर एडिशन (Sawai Jaipur Edition) को गुलाबी शहर जयपुर से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। इसमें गुलाबी रंग का एक्सटीरियर और एक्रू और डीप गार्नेट थीम वाला इंटीरियर मिलता है। इसकी सीटों पर कढ़ाई हवा महल के झरोखा डिजाइन से प्रेरित है।

यह भी पढ़ें- हुंडई i20 हुई महंगी, कीमत में 5,000 रुपये का इजाफा

Sawai Jodhpur Edition

वहीं, सवाई जोधपुर एडिशन (Sawai Jodhpur Edition) में नीले शहर की झलक देखने को मिलती है। इसमें हल्का नीला एक्सटीरियर और पर्लिनो और रिवेरा थीम वाला केबिन दिया गया है। इसकी सीटों की कढ़ाई जोधपुर के महलों और किलों में मिलने वाले जालीदार डिजाइन से प्रेरित है।

Sawai Jaisalmer Edition

सवाई जैसलमेर एडिशन (Sawai Jaisalmer Edition) में सुनहरे शहर की पहचान दिखाई देती है। इसका एक्सटीरियर सुनहरे रंग में तैयार किया गया है। वहीं, केबिन में पर्लिनो और कैरवे के दो रंगों का इस्तेमाल हुआ है। सीटों की कढ़ाई जैसलमेर की पारंपरिक ब्लॉक प्रिंटिंग और किले की वास्तुकला से प्रेरित है।

Interior and V8 Engine

इस कलेक्शन की सभी 18 एसयूवी लॉन्ग-व्हीलबेस रेंज रोवर SV पर आधारित हैं। इनमें चार सीटों वाला लेआउट दिया गया है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रिक्लाइनिंग सीटें मिलती हैं। इनमें हीटिंग, कूलिंग और मसाज की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, पीछे की तरफ एंटरटेनमेंट स्क्रीन और फोल्ड होने वाली टेबल भी मिलती हैं। इससे लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को ज्यादा आराम मिलता है।

इंजन की बात करें तो तीनों एडिशन में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो पेट्रोल V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 537 hp की पावर और 750 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

रेंज रोवर SV सवाई कलेक्श भारत के लिए तैयार की गई कंपनी की तीसरी खास बेस्पोक सीरीज है। इससे पहले कंपनी SV रणथंभौर और SV मसारा एडिशन पेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- चार्जिंग के दौरान दिखी महिंद्रा BE 07, अगले साल हो सकती है लॉन्च

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें