Site icon Motor Mative

Renault Duster Adventure Edition लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Renault Duster Adventure Edition launched in India with new adventure decals and premium features

Renault Duster Adventure Edition को भारत में ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Renault Duster Adventure Edition: रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV का नया रेनॉल्ट डस्टर एडवेंचर एडिशन (Renault Duster Adventure Edition) लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹12.99 लाख है। दरअसल, कंपनी ने इस एडिशन को उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जो बेहतर वैल्यू चाहते हैं। वहीं इसकी कीमत रेगुलर टेक्नो वेरिएंट से करीब ₹40,000 से ₹50,000 तक कम रखी गई है।

Duster Adventure Edition कीमत और वेरिएंट

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल₹12.99 लाख
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल₹13.99 लाख
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक₹15.39 लाख

Adventure Edition में क्या है नया?

रेनॉल्ट डस्टर एडवेंचर एडिशन में कई एक्सक्लूसिव कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। SUV पर नए एडवेंचर डीकल्स दिए गए हैं। इनमें टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन और लेह के भौगोलिक निर्देशांक भी शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने एडवेंचर-थीम वाले एक्सटीरियर एम्बेलिशर्स और ब्रांडेड फ्लोर मैट्स भी जोड़े हैं। इससे SUV पहले से अधिक प्रीमियम और एडवेंचर-रेडी दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें- यामाहा FZ फ्लेक्स-फ्यूल लॉन्च, अब E20 से E85 तक चलेगी नई बाइक

हालांकि स्पेशल एडिशन की कीमत कम रखी गई है, लेकिन फीचर्स में कोई कटौती नहीं हुई है। इस SUV में फुल एलईडी हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। साथ ही इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 17-इंच अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

मैकेनिकल तौर पर रेनॉल्ट डस्टर एडवेंचर एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्राहकों को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल इंजन का विकल्प मिलता है। वहीं 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इंजन की पावर, टॉर्क और ट्रांसमिशन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Tata Sierra Jubilee Edition हुई लॉन्च, नए एक्सेसरी पैक्स के साथ SUV हुई और खास

Exit mobile version