रॉयल एनफील्ड ‘Bullet 650’ में 647.95 सीसी का पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है जो 47 एचपी की पावर और 52.3 एनएम का टॉर्क देता है।
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी सबसे मशहूर बाइक बुलेट को अब और भी पावरफुल रूप में पेश किया है। MotoVerse 2025 में दिखी यह नई Bullet 650 कंपनी की 650cc लाइनअप में शामिल हो गई है। भारत में इसका लॉन्च जल्द होने वाला है और यह क्लासिक 650 ट्विन के नीचे प्लेस की जाएगी। इसे खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो बुलेट का असली एहसास रखते हुए ज्यादा पावर चाहते हैं।
Bullet 650: जबरदस्त क्लासिक स्टाइल के साथ मॉडर्न फिनिश
बुलेट 650 (Bullet 650) का डिजाइन पूरी तरह क्लासिक रखा गया है। इसमें चौड़ा राउंड टैंक, हैंड-पिनस्ट्रिप लाइनें, क्रोम मडगार्ड और ट्रेडमार्क पायलट लैम्प दिए गए हैं। पूरी बाइक में एलईडी लाइटिंग है, लेकिन उसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह पुरानी बुलेट का पारंपरिक लुक बरकरार रखे। इसे देखने पर वही पुरानी रॉयल शान महसूस होती है।
बाइक के फ्रेम और सस्पेंशन में भी पुरानी फिलिंग रखी गई है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। 19-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर व्हील बाइक को ज्यादा मजबूत रोड ग्रिप देते हैं। ब्रेकिंग के लिए 320 mm फ्रंट डिस्क और 300 mm रियर डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड आता है। इसका वजन 243 kg है, जो इसे सड़क पर और भी भारी-भरकम लुक देता है।

भारत में यह कैनन ब्लैक और बैटलशिप ब्लू जैसे कलर्स में आ सकती है। ग्राउंड क्लीयरेंस 154 mm, सीट हाइट 800 mm और फ्यूल टैंक 14.8 लीटर का है। अभी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह लगभग ₹3.50 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध हो सकती है। Bullet 650 उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो क्लासिक स्टाइल के साथ ज्यादा पावर और प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।
647.95cc ट्विन-सिलेंडर इंजन
बुलेट 650 में 647.95 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 47 hp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच से हाईवे पर चलाना और भी स्मूथ हो जाएगा। यह बाइक तेज दौड़ के लिए नहीं बल्कि आरामदायक लंबी यात्राओं यानी टूरिंग के लिए बनाई गई है। इंजन की परफॉर्मेंस काफी शांत और स्टेबल रहती है।
यह भी पढ़ें- अब और भी दमदार अंदाज में लॉन्च हुआ रॉयल एनफील्ड Meteor 350 का नया स्पेशल एडिशन