HomeBike Newsरॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का गोरखा एडिशन लॉन्च

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का गोरखा एडिशन लॉन्च

Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition: रॉयल एनफील्ड ने भारत में क्लासिक 350 का गोरखा एडिशन (Gorkha Edition) लॉन्च दिया है। इस खास मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे गोरखा समुदाय की बहादुरी, अनुशासन और जज्बे को सम्मान देने के उद्देश्य से तैयार किया है। वहीं, इसका खास रंग और डिजाइन इसे स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से अलग पहचान देता है।

Gorkha Edition Design

क्लासिक 350 गोरखा एडिशन को खास ‘गोरखा ग्रीन’ रंग में पेश किया गया है। यह रंग बाइक को एक अलग और दमदार रोड प्रेजेंस देता है। इसके अलावा, बाइक पर विशेष इंसिग्निया दिया गया है। इसमें गोरखा समुदाय की पहचान मानी जाने वाली क्रॉस्ड खुकरी का डिजाइन शामिल है। कंपनी के अनुसार, यह एडिशन गोरखा समुदाय की कई पीढ़ियों की बहादुरी और दृढ़ता को सम्मान देता है। दरअसल, यही खास पहचान इस मॉडल को एक कलेक्टर बाइक जैसा आकर्षण देती है।

Engine and Performance

इस खास एडिशन में रॉयल एनफील्ड का परिचित 349cc J-series सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 20 BHP की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसलिए बाइक रोजमर्रा की राइडिंग के साथ लंबी दूरी की यात्राओं के लिए भी परिचित क्लासिक 350 अनुभव देती है।

यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी फ्रोंक्स ने पार किया 2 लाख एक्सपोर्ट का आंकड़ा

ब्रांड ने इस दमदार बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया है। इससे क्लच ऑपरेशन आसान होता है और गियर बदलने का अनुभव अधिक स्मूद बनता है। साथ ही, बाइक में USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। यह फीचर खासतौर पर लंबी राइड के दौरान फोन या अन्य जरूरी डिवाइस चार्ज करने में मददगार होगा।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें