HomeBike Newsरॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 से उठा पर्दा, मिलेंगे कई नए फीचर्स

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 से उठा पर्दा, मिलेंगे कई नए फीचर्स

Royal Enfield Himalayan 750 Unveiled: रॉयल एनफील्ड ने EICMA 2026 में नई हिमालयन 750 से पर्दा उठा दिया है। इस एडवेंचर बाइक में 743cc का नया इंजन, बेहतर हार्डवेयर और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 Unveiled at EICMA 2026

Royal Enfield Himalayan 750 Unveiled: Engine and Performance

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 (Royal Enfield Himalayan 750) में नया 743cc, एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,000rpm पर 54.25 bhp की पावर और 5,000rpm पर 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसका वजन 650cc इंजन के लगभग बराबर है। वहीं, 3,500rpm से ही इसका 90 प्रतिशत पीक टॉर्क उपलब्ध हो जाता है।

यह भी पढ़ें- नई होंडा CBR1000RR-R फायरब्लेड से उठा पर्दा, मिले 3 वेरिएंट

इस बाइक में बॉक्स-सेक्शन स्पाइन फ्रेम दिया गया है। सस्पेंशन के लिए सामने 43mm शोवा USD फोर्क्स और पीछे शोवा मोनोशॉक मिलता है। फ्रंट सस्पेंशन में 190mm और रियर में 175mm का ट्रैवल दिया गया है।

बाइक में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के पहिए मिलते हैं। कंपनी इसे अलॉय व्हील और ट्यूबलेस स्पोक व्हील विकल्पों में पेश करेगी। ब्रेकिंग के लिए आगे डुअल 280mm डिस्क और पीछे 255mm डिस्क दी गई है।

यह भी पढ़ें- होंडा की नई इलेक्ट्रिक SUV का नाम हुआ फाइनल, भारत में इस दिन होगी पेश

इसके अलावा, बाइक में IMU आधारित कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm और सीट हाइट 815mm है। इसमें 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका कर्ब वेट 224 किलोग्राम है।

Features and Price

फीचर्स की बात करें तो हिमालयन 750 में 4-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मैप नेविगेशन और फोन व म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा है। बाइक में पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं। इनमें रोड, रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम शामिल हैं। ये मोड इंजन मैपिंग के साथ ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल की सेटिंग बदलते हैं।

इसके अलावा, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और चार स्तर वाला ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। इसमें नई एलईडी हेडलाइट, ऑटो-कैंसलिंग इंडिकेटर, इमरजेंसी ब्रेक लाइट और दो टाइप-C USB पोर्ट भी दिए गए हैं। इनमें से एक पोर्ट 27W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की कीमत में 33,000 रुपये की बढ़ोतरी

कंपनी इस बाइक को पांच रंगों में पेश करेगी। इनमें अंटार्कटिक सिल्वर, साइबेरिया व्हाइट, एज़्टेक ग्रीन, वाइकिंग ब्रॉन्ज और टेक्टोनिक ब्लैक शामिल हैं। अंटार्कटिक सिल्वर रंग के साथ टूरिंग पैकेज भी दिखाया गया है। इसमें Givi टॉप बॉक्स, हार्ड पैनियर्स, हीटेड ग्रिप्स, हैंड गार्ड और एल्युमीनियम स्किड प्लेट शामिल हैं।

यूरोप और ब्रिटेन में इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। वहां अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 6,999 पाउंड (करीब 8.72 लाख रुपये) से शुरू होती है। स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत 7,299 पाउंड (करीब 9.30 लाख रुपये) है। वहीं, टूरिंग पैकेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 8,699 पाउंड (करीब 11.07 लाख रुपये) रखी गई है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें