HomeBike Newsसुजुकी जिक्सर सीरीज में नया अपडेट, पूरी रेंज को मिले नए कलर...

सुजुकी जिक्सर सीरीज में नया अपडेट, पूरी रेंज को मिले नए कलर ऑप्शन

Suzuki Gixxer Range New Colour Options: सुजुकी जिक्सर सीरीज को नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया गया है, जिसमें Gixxer, Gixxer SF और 250cc मॉडल शामिल हैं। नए कलर के अलावा बाइक्स के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Suzuki Gixxer Range New Colour Options

New Colour Options

सुजुकी जिक्सर (Suzuki Gixxer) और जिक्सर SF को अब मेटैलिक ऊर्ट ग्रे और पर्ल ब्लेज ऑरेंज कलर कॉम्बिनेशन में खरीदा जा सकता है। वहीं जिक्सर 250 और जिक्सर SF 250 में ग्लास स्पार्कल ब्लैक के साथ मेटैलिक ऊर्ट ग्रे फिनिश दी गई है।

जिक्सर SF 250 फ्लेक्स फ्यूल को दोनों नए कलर कॉम्बिनेशन के साथ नया ग्लास स्पार्कल ब्लैक कलर भी मिलता है। इन नए शेड्स के जरिए कंपनी ने अपनी जिक्सर रेंज के लुक को रिफ्रेश किया है।

कलर अपडेट के अलावा बाइक्स में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। Gixxer और Gixxer SF में 155cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 13.6bhp की पावर और 13.8Nm का टॉर्क देता है। इनमें सुजुकी राइड कनेक्ट, एलईडी लाइटिंग, डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Suzuki Gixxer Range Price and Engine

Gixxer 250 और Gixxer SF 250 में 250cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 26bhp की पावर और 22.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। Gixxer SF 250 फ्लेक्स फ्यूल में 250cc इंजन 27.5bhp की पावर और 22.5Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक 85 प्रतिशत तक एथेनॉल वाले फ्यूल पर चल सकती है।

कीमत की बात करें तो Gixxer की शुरुआती कीमत ₹1.37 लाख और Gixxer SF की ₹1.40 लाख है। Gixxer 250 की कीमत ₹1.84 लाख, जिक्सर SF 250 की ₹1.92 लाख और जिक्सर SF 250 फ्लेक्स फ्यूल की ₹1.98 लाख है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

यह भी पढ़ें- अब एथेनॉल पर भी दौड़ेगी किआ साइरोस, पेश हुआ फ्लेक्स-फ्यूल कॉन्सेप्ट

नई रेंज सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की डीलरशिप पर उपलब्ध है। कंपनी जिक्सर और जिक्सर SF पर ₹1,500 तक तथा जिक्सर 250 और जिक्सर SF 250 पर ₹3,000 तक के फायदे भी दे रही है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें