Tata Harrier Safari Stealth Edition Launch: टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी के लिए स्टेल्थ एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पहली बार स्टेल्थ एडिशन (Stealth Edition) को पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया है। नई स्पेशल एडिशन SUVs में दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन, मैट ब्लैक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स का शानदार मेल मिलता है।
कीमत ₹23.43 लाख से शुरू
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय SUVs हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) के स्टेल्थ एडिशन का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह स्पेशल एडिशन पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध होगा। हैरियर स्टेल्थ पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये रखी गई है। वहीं सफारी स्टेल्थ पेट्रोल की कीमत 24.04 लाख रुपये से शुरू होती है। हालांकि, दोनों मॉडल पहले से बिक्री पर मौजूद डार्क और रेड डार्क स्पेशल एडिशन और स्टैंडर्ड वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध रहेंगे।
नई स्टेल्थ एडिशन को हैरियर के फियरलेस अल्ट्रा और सफारी के अकम्प्लिश्ड अल्ट्रा वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसी वजह से इसमें टॉप मॉडल वाले सभी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। ग्राहकों को फीचर्स में किसी तरह की कटौती नहीं मिलेगी।
मिलते हैं कई प्रीमियम फीचर्स
हैरियर और सफारी के स्टेल्थ एडिशन में 14.5-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। साथ ही इसमें 10-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम दिया गया है, जो शानदार ऑडियो अनुभव देता है। SUV में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा और पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
स्टेल्थ एडिशन की सबसे बड़ी पहचान इसका नया एक्सटीरियर डिजाइन है। SUV को खास स्टेल्थ ब्लैक मैट पेंट फिनिश में पेश किया गया है। वहीं इसमें 19-इंच के मैट ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रंट फेंडर पर स्टेल्थ बैजिंग और पूरी तरह ब्लैक इंटीरियर थीम इसे अलग पहचान देती है। कुल मिलाकर यह एडिशन ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आता है।
नई स्टेल्थ एडिशन में कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया गया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 168 bhp की अधिकतम पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। ग्राहकों को इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। दूसरी ओर, मौजूदा 2.0-लीटर डीजल इंजन भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। यह इंजन 168 bhp की पावर देता है और पहले जैसा प्रदर्शन बरकरार रखता है।
यह भी पढ़ें- ₹41.99 लाख में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron Life, दमदार इंजन के साथ बनी R-Line का सस्ता विकल्प

