HomeBlogत्योहारों में Tata Motors की धूम, 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं,...

त्योहारों में Tata Motors की धूम, 1 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं, 33% की जबरदस्त बढ़त

Tata Motors ने इस साल के त्योहारों के सीजन में 1 लाख से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बेचे हैं। कंपनी की SUV और EV रेंज ने बिक्री में जबरदस्त उछाल दिखाया, जिसमें नेक्सॉन और पंच की सबसे ज्यादा डिमांड रही।

भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में त्योहारों का सीजन हमेशा से बिक्री के लिए अहम माना जाता है। इस बार टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस मौके पर नया कीर्तिमान बनाया है। कंपनी ने नवरात्रि से लेकर दिवाली तक सिर्फ 30 दिनों में 1 लाख से ज्यादा पैसेंजर वाहनों की डिलीवरी की है। यह पिछले साल के मुकाबले 33% की जबरदस्त ग्रोथ को दर्शाता है।

SUV सेगमेंट बना Tata की ताकत

Tata Motors की इस शानदार ग्रोथ में उसके SUV सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा है। कंपनी की दो प्रमुख SUV मॉडल्स, टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) और टाटा पंच (Tata Punch) ने बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। टाटा नेक्सॉन की बिक्री इस त्योहार सीजन में 38,000 यूनिट्स से ज्यादा रही, जो पिछले साल की तुलना में 73% की जबरदस्त बढ़त है। इतना ही नहीं, नेक्सॉन ने सितंबर 2025 में एक बार फिर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब भी अपने नाम रखा। वहीं, टाटा पंच ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 32,000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 29% की ग्रोथ को दर्शाती है। यह आंकड़े साबित करते हैं कि टाटा मोटर्स की SUV रेंज भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी है।

EVs में भी दिखी जबरदस्त डिमांड

टाटा मोटर्स का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट भी इस बार पीछे नहीं रहा। कंपनी ने 10,000 से ज्यादा EVs की रिटेल सेल की, जो पिछले साल की तुलना में 37% की बढ़त है। EV पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV), टिगोर ईवी (Tigor EV) और टियागो ईवी (Tiago EV) जैसी कारों ने बाजार में ग्राहकों का भरोसा जीता है।

यह भी पढ़ें- महिंद्रा स्कॉर्पियो एन का नया अवतार, दमदार लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से होगी लैस

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा, नवरात्रि से दिवाली तक हमने 30 दिनों के अंदर 1 लाख से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी कर एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। यह पिछले साल के मुकाबले 33% की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है। हमारी SUVs और EVs ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी आने वाले महीनों में नए लॉन्चेस और स्ट्रॉन्ग मार्केट डिमांड के साथ इस परफॉर्मेंस को और बेहतर करने की दिशा में काम कर रही है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img