HomeCar Newsनए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में धूम मचाने आ...

नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में धूम मचाने आ रही! Tata की दमदार एसयूवी

Tata Punch Facelift को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स, कनेक्टेड टेललाइट, अपडेटेड इंटीरियर और एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

भारत में माइक्रो SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों में से एक टाटा पंच अब अपने मिड-लाइफ अपडेट के साथ आने वाली है। हाल ही में Tata Punch Facelift को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह पहली बार अगस्त 2025 में स्पॉट हुई थी और अब एक बार फिर इसके टेस्ट म्यूल की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि अक्टूबर 2021 में लॉन्च होने के बाद यह पंच का पहला बड़ा अपडेट होगा।

टाटा पंच फेसलिफ्ट (फ़ोटो- rushlane)

Tata Punch Facelift: एक्सटीरियर डिजाइन

टेस्टिंग के दौरान दिखी टाटा पंच फेसलिफ्ट को पूरी तरह से कवर किया गया था, लेकिन फिर भी इसके कुछ नए डिजाइन हाइलाइट्स नजर आए। इसमें फ्लैटर टेलगेट प्रोफाइल दिखाई दिया है, जो पुराने मॉडल के लेयर्ड डिजाइन से बिल्कुल अलग है। इसके अलावा कनेक्टेड टेल लाइट सेटअप दिया गया है, जो हाल ही में लॉन्च हुई टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट से काफी हद तक मिलता-जुलता है। इसके साथ ही Punch Facelift में रियर वाइपर वॉशर, शार्क-फिन एंटीना, रूफ रेल्स, नए ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स और C-पिलर पर इंटीग्रेटेड डोर हैंडल्स जैसे फीचर्स भी देखे जा सकते हैं।

Tata Punch Facelift: इंटीरियर अपडेट्स

इंटीरियर में Tata Punch Facelift को और ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है। इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ इल्युमिनेटेड लोगो देखने को मिलेगा। इसके अलावा उम्मीद है कि नई पंच में फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, सेंट्रल कंसोल में कप होल्डर्स, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स और कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

पावरट्रेन की बात करें तो टाटा पंच फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल वाला ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध होगा। यह इंजन 87.8 एचपी की पावर जेनरेट करता है और 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है।

यह भी पढ़ें- 4 साल में ताबड़तोड़ बिक्री; TVS Raider 125 ने पार किया 16 लाख यूनिट्स का आंकड़ा

नए डिजाइन और फीचर्स के साथ Tata Punch Facelift की कीमत में 30,000 से 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा कर सकती है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img