Tata Punch Facelift Launch: नई टाटा पंच फेसलिफ्ट में टर्बो पेट्रोल इंजन, सनरूफ, 5-स्टार सेफ्टी और लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
टाटा मोटर्स ने भारत में टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को ₹5.59 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह माइक्रो SUV अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, पावरफुल और फीचर-लोडेड बन गई है। नई पंच को खास तौर पर शहरी ग्राहकों और पहली कार खरीदने वालों को ध्यान में रखकर अपडेट किया गया है।

Tata Punch Facelift Launch: डिजाइन अपडेट
Tata Punch Facelift के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया गया है। इसके आगे की तरफ अब स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं, जो एक ब्लैक स्ट्रिप से जुड़े हुए हैं। इसके साथ वर्टिकल हेडलैंप्स और नया सिल्वर इंसर्ट वाला बंपर दिया गया है, जिससे कार और ज्यादा दमदार दिखती है। पीछे की तरफ अब फुल-विड्थ एलईडी लाइट बार और नए एलईडी टेललैंप्स मिलते हैं, जो इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स: टेक्नोलॉजी से भरपूर
नई पंच का इंटीरियर भी पूरी तरह बदला गया है। अब इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है। इसके अलावा कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जैसे वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, और 8-स्पीकर हरमन साउंड सिस्टम।

सेफ्टी: 5-स्टार सुरक्षा का भरोसा
सेफ्टी के मामले में Tata Punch Facelift काफी मजबूत है। इसे 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, TPMS, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
Tata Punch Facelift के वेरिएंट्स
नई Tata Punch Facelift को कंपनी ने कुल 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+एस। इनमें से प्योर+ और एडवेंचर वेरिएंट में आपको सनरूफ का मज़ा मिलता है। वहीं प्योर+, एडवेंचर और अकम्प्लिश्ड वेरिएंट्स में एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है, जिससे कार चलाना और आसान हो जाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस: अब पहले से ज्यादा ताकतवर
नई Tata Punch Facelift में पहली बार 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल है और यही इंजन टाटा नेक्सन में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन 118 BHP की ताकत और 170 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह SUV 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 11.1 सेकंड में पकड़ लेती है।
यह भी पढ़ें- अब पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी कार सर्विस की सुविधा, मारुति सुजुकी और इंडियन ऑयल की बड़ी साझेदारी
जो लोग कम कीमत वाला वेरिएंट लेना चाहते हैं, उनके लिए 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मौजूद है। यह इंजन 87 BHP की पावर देता है। इसके अलावा सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें 72 BHP की पावर मिलती है। खास बात यह है कि टाटा पंच भारत की पहली छोटी SUV है, जिसमें सीएनजी के साथ एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

