HomeBlogटाटा सिएरा ईवी को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

टाटा सिएरा ईवी को मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Tata Sierra EV Safety Rating: टाटा सिएरा ईवी ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इलेक्ट्रिक एसूयवी ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 30.62 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 45 अंक हासिल किए हैं।

Tata Sierra EV scores a 5-star rating in Bharat NCAP crash tests!

Tata Sierra EV Safety Rating Details

भारत NCAP ने टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) के एम्पावर्ड AWD A वेरिएंट का क्रैश टेस्ट किया था। इसमें 75kWh बैटरी पैक और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम मौजूद है। खास बात यह है कि इसकी 5-स्टार रेटिंग पूरी रेंज पर लागू होती है। इसमें प्योर, प्योर S, एडवेंचर और एम्पावर्ड वेरिएंट शामिल हैं। साथ ही 63kWh और 75kWh दोनों बैटरी विकल्पों को यह रेटिंग मिली है।

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में सिएरा ईवी ने 32 में से 30.62 अंक हासिल किए। फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में इसे 16 में से 14.62 अंक मिले। वहीं, साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में SUV ने पूरे 16 अंक हासिल किए। इसके अलावा, इसने साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट भी सफलतापूर्वक पास किया।

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में इलेक्ट्रिक एसूयवी को 49 में से 45 अंक मिले। डायनामिक टेस्ट में इसे पूरे 24 अंक मिले। वहीं, चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम इंस्टॉलेशन में भी 12 में से 12 अंक हासिल हुए। हालांकि, व्हीकल असेसमेंट में इसे 13 में से 9 अंक मिले।

Tata Sierra EV Bharat NCAP

Standard Safety Features

भारत NCAP ने इस एसूयवी का टेस्ट 2,412 किलोग्राम वजन के साथ किया। टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के लिए रियर-फेसिंग चाइल्ड सीट का इस्तेमाल हुआ।सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो सभी वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), साइड हेड कर्टेन एयरबैग और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर भी स्टैंडर्ड है।

ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए फ्रंट एयरबैग, बेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर मौजूद हैं। दोनों फ्रंट यात्रियों को साइड चेस्ट और पेल्विस एयरबैग भी मिलते हैं। हालांकि, सिएरा ईवी में नी एयरबैग की सुविधा नहीं है।

तुलना करें तो महिंद्रा XEV 9S को भी चाइल्ड प्रोटेक्शन में 45 अंक मिले हैं। वहीं, एडल्ट प्रोटेक्शन में XEV 9S ने 31.15 और XUV 7XO ने 30.76 अंक हासिल किए हैं। इन तीनों SUVs ने साइड इम्पैक्ट टेस्ट में पूरे अंक हासिल किए और साइड पोल टेस्ट भी पास किया।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें