हाल ही में टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया, टाटा अपनी इस धाकड़ इलेक्ट्रिक SUV को इस साल यानि साल 2025 में लॉन्च करने की तैयारी में है।
भारतीय बाजार में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में ऑटोमेकर ग्राहकों के लिए कई शानदार विकल्प लेकर मार्केट में आ रहे हैं। टाटा मोटर्स ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा को पेश किया था। अब इस धाकड़ SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं, इसके डिजाइन और फीचर्स के बारें में पूरी डिटेल्स।

यह भी पढ़ें- EV Price Drop: नितिन गडकरी ने कहा अगले 6 महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल कारों के बराबर हो जाएगी
Tata Sierra EV: एक्सटीरियर डिजाइन
बॉक्सी डिजाइन वाली टाटा की इस SUV में चौकोर आकार के हेडलैंप्स दिए गए हैं। साइड की तरफ, टेस्ट म्यूल में फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और बड़े आकार के स्टील व्हील्स का सेट देखा गया। एक अन्य टेस्ट म्यूल में नए अलॉय व्हील्स का सेट था। इसके अलावा, शार्क फिन एंटीना, इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर, एलईडी टेल लैंप और रियर बम्पर पर लगी नंबर प्लेट टेस्ट म्यूल की कुछ खास खूबियाँ हैं।
टाटा की इस शानदार ईवी में नया स्टीयरिंग व्हील, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। उम्मीद है, सिंगल चार्ज में टाटा सिएरा को 500KM की अधिक्तम रेंज तक चलाया जा सकता है। इसके अलावा ICE वर्जन की बात करें, तो इसमें संभवतः नया 1.5 लीटर tGDi टर्बाे पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर Kryotec टर्बाे डीजल इंजन होगा, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ जोड़ा जाएगा।

