Site icon Motor Mative

Tata Sierra का नया इंटीरियर टीजर जारी, पहली बार दिखा तीन स्क्रीन वाला लग्जरी केबिन

Tata Sierra three-screen dashboard interior teased

टाटा सिएरा के इंटीरियर में नया तीन स्क्रीन सेटअप

Tata Motors ने अपनी अपकमिंग एसयूवी Tata Sierra का नया टीजर जारी किया है, जिसमें पहली बार तीन स्क्रीन वाला इंटीरियर दिखाया गया है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लगातार अपनी अपकमिंग फ्लैगशिप एसयूवी टाटा सिएरा (Tata Sierra) को लेकर टीजर जारी कर रही है। पहले वीडियो में कंपनी ने इसके एक्सटीरियर डिज़ाइन को दिखाया था, उसके बाद सनरूफ और केबिन की झलक दी गई। अब नया टीजर जारी किया गया है जिसमें थ्री-स्क्रीन सेटअप वाला डैशबोर्ड नजर आ रहा है, जो इसे बेहद प्रीमियम फील देता है। यह एसयूवी 25 नवंबर को लॉन्च होगी और इसमें पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।

तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड

नए टीजर में सबसे खास बात इसका तीन स्क्रीन वाला सेटअप है, जिसमें तीनों डिस्प्ले आपस में जुड़ी हुई नजर आती हैं। इसमें ड्राइवर के सामने एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो गाड़ी की सभी जानकारी दिखाता है। बीच में एक सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिससे म्यूजिक, नेविगेशन और बाकी फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, तीसरी स्क्रीन फ्रंट पैसेंजर के लिए दी गई है, जो टाटा मोटर्स (Tata Motors) के किसी भी वाहन में पहली बार देखने को मिलेगी। यह फीचर फिलहाल भारत में सिर्फ महिंद्रा XEV 9e जैसी कुछ प्रीमियम एसयूवी में ही मौजूद है।

लक्जरी इंटीरियर और नई स्टीयरिंग व्हील डिजाइन

टीजर वीडियो में एक और चीज़ जिसने ध्यान खींचा है, वह है नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन, जिसमें टाटा का इल्युमिनेटेड लोगो दिया गया है। यह वही डिजाइन है जो कंपनी के हाल के नए मॉडलों में भी देखा गया है।
इसके अलावा वीडियो में Sierra का रेड एक्सटीरियर कलर भी नज़र आ रहा है, जबकि पिछले टीजर में यह येलो कलर में दिखाई दी थी। यह बदलाव दर्शाता है कि कंपनी लॉन्च से पहले इसके कई कलर ऑप्शन दिखा रही है।

यह भी पढ़ें- टाटा सिएरा का भारत में आधिकारिक तौर पर टीजर जारी, 25 नवंबर को होगी लॉन्च

कंपनी ने अभी तक Tata Sierra के इंजन डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन (जो हैरियर और सफारी में मिलता है) मिलने की उम्मीद है। ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं।

Exit mobile version