Tesla Roadster Booking In India: टेस्ला रोडस्टर (Tesla Roadster) की भारत में बुकिंग शुरू हो गई है। इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार को रिजर्व करने के लिए कुल 50.06 लाख रूपये दो किस्तों में जमा करने होंगे।

Tesla Roadster Booking Amount and Variants
टेस्ला रोडस्टर (Tesla Roadster) को कंपनी ने हाल ही में पेश किया है। इसका प्रोडक्शन 2028 में शुरू होने की योजना है। हालांकि, भारत में इसकी बुकिंग के लिए अभी से बड़ी रकम जमा करनी होगी।
बुकिंग की कुल राशि 50.06 लाख रूपये है। इसमें पहली किस्त के तौर पर 5.01 लाख रूपये देने होंगे। इसके बाद दूसरी किस्त में 10 दिनों के भीतर 45.05 लाख रूपये जमा करने होंगे। कंपनी के मुताबिक, पहली किस्त पूरी तरह रिफंडेबल है। हालांकि, रिजर्वेशन तभी कन्फर्म होगा, जब दोनों किस्तों का भुगतान पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ferrari Luce: कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश, 530 km रेंज
टेस्ला रोडस्टर भारत में Thrust और Rocket नाम के दो वेरिएंट में आएगी। Thrust वेरिएंट में दो सीटें मिलेंगी। इसमें कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स भी दिए जाएंगे, लेकिन इनका इस्तेमाल कार को उड़ाने के लिए नहीं होगा।
टेस्ला का दावा है कि Thrust वेरिएंट 0 से 100 kmph की रफ्तार एक सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकता है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो इसकी एक्सीलरेशन क्षमता बेहद खास होगी। दूसरी ओर, Rocket वेरिएंट सिंगल-सीटर होगा। इसमें उड़ान भरने की क्षमता बताई गई है। हालांकि, इस वेरिएंट को केवल आमंत्रण के आधार पर खरीदा जा सकेगा।
Features and Performance
टेस्ला रोडस्टर के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। कंपनी ने इसके पावरट्रेन और बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी भी साझा नहीं की है। फीचर्स की बात करें तो इसमें हाई-डाउनफोर्स सेटअप और स्टीयर-बाय-वायर सिस्टम मिलने की जानकारी दी गई है। ट्रैक मोड में कार की राइड हाइट कम करने की सुविधा भी होगी।
इसके निर्माण में मैग्नीशियम, टाइटेनियम और कार्बन फाइबर जैसी सामग्री इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है। इसके अलावा, केबिन में माइक्रोसुएड अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड लाइनिंग मिलेगी। हेडलाइट्स को भी छिपे हुए डिजाइन में रखा जाएगा।
टेस्ला रोडस्टर की वास्तविक परफॉर्मेंस, बैटरी क्षमता और ड्राइविंग रेंज की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसलिए इन पहलुओं पर कंपनी की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- रेनॉल्ट डस्टर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 16.99 लाख रुपये में लॉन्च हुई

