Motor Mative

इंडियन मार्केट में जल्द आ रही 3 नई टोयोटा की 4X4 SUVs, फॉर्च्यूनर भी लिस्ट में शामिल

Toyota 4X4 SUVs

टोयोटा की 3 नई धाकड़ 4X4 SUVs आने वाले कुछ समय में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। टोयोटा कथित तौर पर अगली पीढ़ी के फॉर्च्यूनर पर काम कर रही है जो बिल्कुल नए टर्बाे पेट्रोल इंजन से लैस हो सकती है।

टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर (TKM) कथित तौर पर अगले दो से तीन वर्षों में भारत में तीन नई 4X4 SUVs पेश करने की योजना बना रही है। इसलाइनअप में सबसे ज़्यादा इंतजार एक ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी का है, जिसे मारुति सुज़ुकी ई विटारा के प्लैटफ़ॉर्म पर बनाया जाएगा। अगले साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली यह इलेक्ट्रिक व्हीकल न केवल घरेलू बाज़ार को लक्षित करेगी बल्कि गुजरात से कई अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में निर्यात भी की जाएगी।

Toyota 4X4 SUV

यह भी पढ़ें- BYD Vs Tesla: 5 मिनट के चार्ज में 402km की रेंज… चीन की ऑटोमेकर ने टेस्ला को दिया तगड़ा झटका

भारत में टोयोटा की 3 अपकमिंग 4×4 SUVs

Toyota Urban Cruiser BEV

टोयोटा की आगामी मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक एसयूवी, जिसे 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाना है। उम्मीद है कि यह 500km से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगी। मारुति सुजुकी ई विटारा के साथ साझा किए गए 27PL प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित यह संभवतः सिंगल और डुअल-मोटर कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध होगी, जिसमें बाद वाला ऑल-व्हील-ड्राइव क्षमता प्रदान करेगा। यह हुंडई क्रेटा EV महिंद्रा XEV 9e और टाटा कर्व EV जैसी कारों को टक्कटर देगी।

New Toyota Fortuner

कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से उपलब्ध माइल्ड-हाइब्रिड टोयोटा फॉर्च्यूनर में 48-वोल्ट एमएचईवी सिस्टम है। जो एक्सलेरेशन के और कम स्पीड के दौरान परफॉर्मेंस को बढ़ाता है और ईंधन दक्षता को कम करता है। इस सिस्टम को 2.8-लीटर फोर-सिलेंडर GD सीरीज डीजल इंजन के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, टोयोटा कथित तौर पर अगली पीढ़ी के फॉर्च्यूनर पर काम कर रही है जो बिल्कुल नए टर्बाे पेट्रोल इंजन से लैस हो सकती है। हालाँकि भारत में माइल्ड-हाइब्रिड वैरिएंट की लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है।

Next-Gen Hyryder

अगली पीढ़ी की टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को अपडेटेड स्टाइलिंग और ज्यादा एडवांस फीचर मिलने के साथ ही इसके 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखने की उम्मीद है। जबकि मानक पांच-सीटर मॉडल में ऑल-व्हील-ड्राइव वैरिएंट की पेशकश जारी रहने की उम्मीद है। यह देखना बाकी है कि क्या यह ड्राइवट्रेन विकल्प तीन-पंक्ति संस्करण में भी बढ़ाया जाएगा।

Exit mobile version