TVS Apache Black Diamond Edition: टीवीएस मोटर कंपनी ने ने ब्लैक डायमंड एडिशनको (Black Diamond Edition) RTR 310 और RR 310 के लिए लॉन्च किया गया है। दोनों बाइक को ऑल-ब्लैक लुक मिला है और RR 310 में कीलेस राइड फीचर जोड़ा गया है।
Apache Black Diamond Edition Price and Design
Apache RTR 310 ब्लैक डायमंड एडिशन की कीमत ₹2.49 लाख है। वहीं, RR 310 ब्लैक डायमंड एडिशन की कीमत ₹2.88 लाख रखी गई है। दोनों कीमतें दिल्ली की एक्स-शोरूम कीमत हैं।
इस खास एडिशन को दोनों बाइक के टॉप-स्पेक वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इनमें ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम दी गई है, जिससे बाइक का लुक ज्यादा स्टील्थ जैसा दिखाई देता है। यह एडिशन TVS के फेस्टिव सीजन मॉडल रिफ्रेश का हिस्सा है।
दोनों बाइक में क्विकशिफ्टर भी मिलता है। इसके चलते ब्लैक डायमंड एडिशन में बड़े मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि, Apache RR 310 में इस एडिशन के साथ कीलेस राइड फीचर जोड़ा गया है, जो पहले से RTR 310 में उपलब्ध है।
Engine and Features
दोनों मोटरसाइकिल में 312cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। Apache RTR 310 का इंजन 35.6 bhp की पावर और 28.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। दूसरी ओर, Apache RR 310 का यही इंजन 37.54 bhp की पावर और 29 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक में इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापक पैकेज दिया गया है।
इनमें डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा लॉन्च कंट्रोल और ड्रैग टॉर्क कंट्रोल भी मिलता है।कुल मिलाकर, अपाचे के ब्लैक डायमंड एडिशन में मुख्य बदलाव डिजाइन और फीचर्स से जुड़े हैं। दोनों बाइक का इंजन और मूल मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही रखा गया है।
यह भी पढ़ें- Apache RTR 200 4V का नया टॉप वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹1.50 लाख

