भारतीय बाजार में TVS Raider 125 ने सितंबर 2021 से अब तक 16 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हासिल कर ली है।
टीवीएस रेडर 125 ने भारतीय बाजार में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। सितंबर 2021 में लॉन्च हुई इस 125 सीसी बाइक ने सिर्फ चार साल में ही 16 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज कर ली है। यह सफलता TVS की 125 सीसी सेगमेंट में एंट्री को बेहद सफल बनाती है और यह बाइक देशभर के युवाओं में तेजी से पॉपुलर हो रही है। जानिए इस बाइक की बिक्री का पूरा सफर, घरेलू और एक्सपोर्ट आंकड़े, इंजन डिटेल्स और कीमत की जानकारी।
TVS Raider 125: अब तक की बिक्री का रिकॉर्ड
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2025 तक टीवीएस रेडर की कुल 16,04,355 यूनिट्स बिक चुकी हैं। इनमें से 13.5 लाख यूनिट्स भारतीय बाजार में बिकीं जबकि 2.45 लाख यूनिट्स एक्सपोर्ट की गईं। सिर्फ इतना ही नहीं, रेडर 125 ने टीवीएस मोटर की कुल मोटरसाइकिल बिक्री (35.2 लाख यूनिट्स) में से 39% की हिस्सेदारी अपने नाम की है।
TVS Raider 125: साल दर साल बिक्री
- FY22 (2021-22): 76,742 यूनिट्स
- FY23 (2022-23): 2,39,288 यूनिट्स
- FY24 (2023-24): 4,78,443 यूनिट्स
- FY25 (2024-25): 3,99,219 यूनिट्स (16% की गिरावट)
- FY26 (2025 जुलाई तक): 1,63,855 यूनिट्स
Raider 125 Sales 2025: एक्सपोर्ट के आंकड़े
TVS Raider का प्रदर्शन एक्सपोर्ट मार्केट में भी शानदार रहा।
- FY22: 22,208 यूनिट्स
- FY23: 60,982 यूनिट्स
- FY24: 54,577 यूनिट्स (10% गिरावट)
- FY25: 71,341 यूनिट्स (रिकवरी)
यह आंकड़े बताते हैं कि Raider 125 की मांग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी लगातार बढ़ रही है।
इंजन और कीमत
TVS Raider 125 में 124.8 सीसी, 3-वॉल्व, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 11 एचपी की पावर और और 6,000 आरपीएम पर 11.75 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक युवाओं के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्टाइल का कॉम्बिनेशन है। इसकी कीमत ₹87,625 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें- चार साल में Ola Electric का बड़ा कारनामा, बनाया 10 लाख प्रोडक्शन का रिकॉर्ड


