HomeCar News14 अप्रैल को धमाकेदार एंट्री करने जा रही Volkswagen Tiguan R-Line

14 अप्रैल को धमाकेदार एंट्री करने जा रही Volkswagen Tiguan R-Line

फॉक्सवैगन इंडिया ने भारत के लिए बिल्कुल नई टिगुआन आर-लाइन (Volkswagen Tiguan R-Line) और गोल्फ GTI की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा की है।

हाल ही में, वॉक्सवैगन इंडिया ने भारत के लिए बिल्कुल नई टिगुआन आर-लाइन (Volkswagen Tiguan R-Line) और गोल्फ GTI की लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा की है, जिसे 14 अप्रैल, 2025 को लॉन्च किया जाना है। टिगुआन आर-लाइन वॉक्सवैगन का स्पोर्टी संस्करण है, भारतीय बाजार में इसे 45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बिक्री की जाने की संभावना है।

Volkswagen Tiguan R-Line

यह भी पढ़ें- फुल हाइब्रिड सेटअप के साथ जल्द आ रही! न्यू जनरेशन Maruti Wagon R, साल 2026 में आएगी भारत

Volkswagen Tiguan R-Line Design

वॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन अपने ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट एंड और ज्यादा आक्रामक बम्पर के साथ स्टैंडर्ड मॉडल से अलग है, जिसमें बड़े एयर इनलेट हैं जो इसके स्पोर्टीनेस को बढ़ाते हैं। यह स्लीक LED हेडलैंप, ग्रिल पर आर इंसर्ट, रूफ स्पॉइलर, अलग-अलग बम्पर डिज़ाइन, ट्रेपोज़ॉइडल एग्जॉस्ट पाइप, क्रोम टच और पीछे की तरफ़ हॉरिजॉन्टल लाइट स्ट्रिप से लैस है। एसयूवी के स्पोर्टी कैरेक्टर को 19-इंच के अलॉय व्हील्स द्वारा और भी बेहतर बनाया गया है।

इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में तीन-स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले इंटरफेस और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इसके अलावा हाइलाइट्स में एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और स्पोर्ट सीटें शामिल हैं

Powertrain

वॉक्सवैगन टिगुआर आर-लाइन में 2.0-लीटर TSI टर्बाे पट्रोल इंजन होने की उम्मीद है। जो 265 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करेगा। जिसे 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं 2025 की दूसरी तिमाही में गोल्फ GTI को भी लॉन्च किया जाना है। जिसमें 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बाे पेट्रोल इंजन होगा जो 265 बीएचपी की ताकत और 370 एनएम टॉर्क उत्पन्न करेगा।

यह भी पढ़ें- 37.90 लाख रुपये की कीमत पर भारत में Launch हुआ टोयोटा हाइलक्स का ब्लैक एडिशन

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें