HomeEVवोल्वो EX90 और ES90 भारत में एंट्री को तैयार, वेबसाइट पर हुई...

वोल्वो EX90 और ES90 भारत में एंट्री को तैयार, वेबसाइट पर हुई लिस्टिंग

Volvo EX90 and ES90: वोल्वो की EX90 और ES90 भारत में लॉन्च से पहले कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हो गई हैं। कंपनी इन दोनों प्रीमियम इलेक्ट्रिक मॉडल को 12 अक्टूबर को भारत में पेश कर सकती है। EX90 एक फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जबकि ES90 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान है। दोनों मॉडल कंपनी की भारत में इलेक्ट्रिक कारों को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हैं।

Volvo EX90 and ES90 New Design

EX90 का डिजाइन कंपनी की मौजूदा बड़ी एसयूवी जैसा दिखाई देता है। इसमें बॉक्सी आकार के साथ वोल्वो (Volvo) की पहचान वाली साफ और प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के बावजूद इसका का डिजाइन काफी दमदार नजर आता है। वहीं, ES90 में भी कंपनी ने अपनी मौजूदा डिजाइन सोच को बरकरार रखा है।इसमें चौड़ी और सीधी बॉडी लाइंस के साथ T-आकार की हेडलाइट्स मिलती हैं। पीछे की तरफ C-आकार की टेल लाइट्स इसकी पहचान को और अलग बनाती हैं।

Volvo EX90 Side View

EX90 के केबिन का डिजाइन कंपनी की बड़ी ICE एसयूवी से मिलता-जुलता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक मॉडल में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलने की उम्मीद है। केबिन में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री के साथ बड़ा और आरामदायक इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, डिजिटल स्क्रीन और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। ES90 में भी आरामदायक और प्रीमियम केबिन पर खास ध्यान दिया गया है। इसकी दूसरी पंक्ति को बड़े लग्जरी सेडान खरीदारों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- महिंद्रा की EVs खरीदना हुआ आसान, सभी वेरिएंट्स में मिला BaaS ऑप्शन

Battery and Driving Range

Volvo EX90 को ग्लोबल मार्केट में रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों के साथ बेचा जाता है। भारत में कंपनी कम से कम एक वेरिएंट में AWD सेटअप दे सकती है। ग्लोबल AWD वर्जन में करीब 650 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। यह लंबी रेंज इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदारों के लिए ज्यादा उपयोगी बना सकती है। वहीं, ES90 में 92kWh का बैटरी पैक दिया गया है। ग्लोबल स्पेक के अनुसार यह कार करीब 625 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें भी ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प उपलब्ध है। हालांकि, भारत में कंपनी कौन सा बैटरी और ड्राइवट्रेन कॉम्बिनेशन पेश करेगी, इसकी जानकारी लॉन्च के समय मिल सकती है।

Volvo ES90 Exterior Design

Features and Technology

EX90 में कई प्रीमियम और टेक्नोलॉजी आधारित फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, डुअल डिजिटल स्क्रीन और फुल एलईडी लाइटिंग शामिल हो सकती है। इसके अलावा, लेदर अपहोल्स्ट्री और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है। लेवल-2 ADAS ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने में मदद करता है। ES90 भी फीचर्स के मामले में पीछे नहीं रहने वाली है। बड़े केबिन, प्रीमियम फीचर्स और लंबी रेंज के साथ यह सेडान लग्जरी EV खरीदारों को आकर्षित कर सकती है।

यह भी पढ़ें- टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में दिखेंगे बड़े बदलाव, तस्वीरें हुईं लीक

ब्रांड अपनी कारों में सुरक्षा को काफी महत्व देती है। इसी वजह से EX90 और ES90 में भी कई एडवांस सेफ्टी सिस्टम मिलने की उम्मीद है। EX90 में लेवल-2 ADAS मिलने की जानकारी सामने आई है। यह सिस्टम ड्राइविंग के दौरान कुछ स्थितियों में चालक की मदद करता है और लंबी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बना सकता है। हालांकि, भारत में मिलने वाले दोनों मॉडल के पूरे सेफ्टी फीचर्स की जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।

Volvo EX90 and ES90 Rivals

Volvo EX90 और ES90 के सामने भारत में पहले से मौजूद प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की चुनौती होगी। EX90 के लिए मर्सिडीज-बेंज EQS एसयूवी एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बन सकती है। दूसरी ओर, ES90 को BMW i7 से मुकाबला करना होगा। BMW i7 अपने बड़े आकार, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत ब्रांड नेटवर्क के कारण पहले से पहचान बना चुकी है। वोल्वो के लिए सिर्फ शानदार रेंज और फीचर्स पर्याप्त नहीं होंगे। कंपनी को बिक्री और सर्विस नेटवर्क के मामले में भी ग्राहकों का भरोसा मजबूत करना होगा।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें