चीनी कंपनी वोया (Voyah) की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ने बेहद खतरनाक स्टंट किया है। वोया पैशन S (Voyah Passion S) ने बंद टनल में पूरा 360 डिग्री लूप पूरा किया है। इस दौरान एसयूवी कुछ समय के लिए टनल की छत पर उल्टी दौड़ती नजर आई।

Voyah Passion S 360 Degree Tunnel Loop
डोंगफेंग (Dongfeng) के मुताबिक यह स्टंट चीन के वुहान में एक बंद टेस्ट टनल में किया गया। कंपनी का दावा है कि इसमें स्टैंडर्ड प्रोडक्शन-स्पेक Voyah Passion S का इस्तेमाल हुआ। कंपनी के अनुसार एसयूवी में कोई खास मॉडिफिकेशन या वजन कम करने का काम नहीं किया गया। इंजीनियरों ने इस स्टंट के लिए करीब 130 km/h की एंट्री स्पीड तय की थी। एसयूवी को टनल की सतह पर बनाए रखने में सेंट्रीफ्यूगल फोर्स ने अहम भूमिका निभाई। कंपनी के मुताबिक स्टंट के दौरान केवल कुछ km/h की स्पीड कम होना भी खतरनाक हो सकता था।
637 HP Electric Power
Passion S में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। यह सेटअप 637 hp की पावर और 765 Nm का टॉर्क देता है। एसयूवी में 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 98 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो इसे दमदार परफॉर्मेंस देता है। AWD मॉडल केवल 4.5 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।। वहीं, कंपनी ने स्टंट के दौरान भी एसयूवी का पूरी बैटरी पैक इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 गोरखा एडिशन डीलर यार्ड में स्पॉट
रेंज की बात करें तो रियर-व्हील ड्राइव मॉडल 700 km तक की CLTC रेंज देता है। वहीं, डुअल-मोटर AWD मॉडल करीब 660 km की CLTC रेंज देता है। हालांकि, ये आंकड़े चीन के CLTC टेस्ट साइकिल पर आधारित हैं। वास्तविक ड्राइविंग रेंज सड़क, मौसम और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार बदल सकती है।
Advanced Safety Features
कंपनी के मुताबिक स्टंट के दौरान कार के ड्राइवर-असिस्टेंस हार्डवेयर को भी बरकरार रखा गया था। इसमें Huawei द्वारा विकसित ADAS टेक्नोलॉजी भी शामिल है। यह जानकारी खास इसलिए है क्योंकि कंपनी ने स्टंट के लिए कार को हल्का नहीं किया। यानी Voyah Passion S को उसके प्रोडक्शन-स्पेक सेटअप के साथ ही इस्तेमाल करने का दावा किया गया है।
यह भी पढ़ें- नई टोयोटा हाइलक्स फेसलिफ्ट की भारत में डिलीवरी शुरू
इस पूरे स्टंट का सबसे बड़ा आकर्षण इसका मर्सिडीज-बेंज SLS AMG से कनेक्शन है। 2010 में मर्सिडीज के एक मशहूर विज्ञापन में ऐसा ही टनल लूप स्टंट दिखाया गया था। उस विज्ञापन में फॉर्मूला 1 के दिग्गज माइकल शूमाकर नजर आए थे। कई साल बाद भी उस स्टंट को लेकर लोगों के बीच चर्चा होती रही है। वहीं, Voyah ने अपने इलेक्ट्रिक मॉडल के जरिए उसी आइकॉनिक स्टंट को फिर चर्चा में ला दिया है। इस बार खास बात यह है कि स्टंट के केंद्र में एक इलेक्ट्रिक SUV है।
Voyah Passion S Performance
इस तरह के लूप स्टंट में स्पीड और वाहन के बैलेंस का सही होना बेहद जरूरी होता है। Voyah के अनुसार करीब 130 km/h की रफ्तार पर SUV को टनल की दीवार पर ले जाया गया। कंपनी ने यह भी दावा किया कि स्पीड में 3 से 5 km/h की कमी पकड़ कमजोर कर सकती थी। ऐसी स्थिति में SUV टनल की छत से नीचे गिर सकती थी। टनल की छत पर दिखाई देने वाले टायर के निशान बताते हैं कि टेस्ट के दौरान कई रन किए गए होंगे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में असफल प्रयास भी दिखाई देता है।

