2026 Honda City Colours And Variants: नई होंडा सिटी के कलर और वेरिएंट्स की जानकारी आखिरकार सामने आ गई है। हाल ही में होंडा कार्स इंडिया ने नई होंडा सिटी (New Honda City) फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, कंपनी ने नई ZR-V SUV से भी पर्दा उठाया है, जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप नई 2026 होंडा सिटी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके कलर और वेरिएंट्स के बारे में जानना आपके लिए काफी जरूरी हो सकता है।

2026 Honda City में मिलेंगे 6 कलर ऑप्शन
नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट (Honda City facelift) को कंपनी ने कुल 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी रंग चुन सकते हैं। कंपनी ने इस सेडान में ये कलर दिए हैं, क्रिस्टल ब्लैक पर्ल, रेडिएंट रेड मेटैलिक, ऑब्सीडियन ब्लू पर्ल, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक, लूनर सिल्वर मेटैलिक और प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, इन कलर ऑप्शन की वजह से नई होंडा सिटी पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश नजर आती है। खासकर रेड और ब्लू शेड्स युवाओं को ज्यादा पसंद आ सकते हैं।
वेरिएंट लाइनअप में हुआ छोटा बदलाव
नई होंडा सिटी कलर और वेरिएंट्स अपडेट के साथ कंपनी ने वेरिएंट लाइनअप में थोड़ा बदलाव किया है। अब यह सेडान SV, V, ZX और ZX+ वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। हालांकि, कंपनी ने हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को केवल टॉप मॉडल ZX+ वेरिएंट तक सीमित रखा है। यानी अगर आप ज्यादा माइलेज और हाइब्रिड पावरट्रेन चाहते हैं, तो आपको टॉप वेरिएंट चुनना होगा।
हाइब्रिड वेरिएंट क्यों है खास?
नई होंडा सिटी का हाइब्रिड मॉडल बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। इसी वजह से यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है, जो ज्यादा माइलेज वाली प्रीमियम सेडान खरीदना चाहते हैं। वहीं, स्टैंडर्ड पेट्रोल वेरिएंट्स उन लोगों के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं जो कम कीमत में होंडा सिटी का अनुभव लेना चाहते हैं।
इनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मुकाबला मुख्य रूप से हुंडई वरना, फॉक्सवैगन वर्टस और स्कोडा स्लाविया जैसी सेडान कारों से होगा। हालांकि, होंडा सिटी अपनी मजबूत ब्रांड वैल्यू, आरामदायक केबिन और हाइब्रिड विकल्प की वजह से अलग पहचान बनाए हुए है।

