HomeCar NewsBMW X6 M60i की भारत में वापसी! लॉन्च से पहले शुरू हुई...

BMW X6 M60i की भारत में वापसी! लॉन्च से पहले शुरू हुई बुकिंग, जानें क्या है खास

BMW X6 M60i xDrive भारत में वापसी करने जा रही है। कंपनी ने 22 मई से इस लग्जरी परफॉर्मेंस कूपे-SUV की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि यह SUV साल 2023 में बंद होने के बाद अब दोबारा भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। इच्छुक ग्राहक इसे किसी भी अधिकृत BMW डीलरशिप या कंपनी की वेबसाइट के जरिए बुक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह मॉडल भारत में CBU (कंप्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में आएगा।

पहले से ज्यादा स्पोर्टी और अग्रेसिव दिखेगी नई BMW X6 M60i

नई BMW X6 M60i का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आता है। इसमें कूपे-SUV स्टाइलिंग के साथ स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है, जो इसे रोड पर अलग पहचान देती है। फ्रंट में ग्लॉस ब्लैक किडनी ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलैंप और स्नेक-आई DRLs इसे ज्यादा अग्रेसिव लुक देते हैं। वहीं बड़े एयर इनटेक्स इसकी स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हैं। इसके अलावा SUV में 21-इंच अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स और ब्लैक-आउट ORVMs दिए गए हैं। पीछे की तरफ रैपअराउंड एलईडी टेल लाइट्स और ट्विन एग्जॉस्ट आउटलेट्स इसे और ज्यादा शानदार बनाते हैं।

लग्जरी फीचर्स से भरपूर होगा केबिन

नई BMW X6 M60i के अंदर कंपनी ने प्रीमियम और हाई-टेक केबिन दिया है। इसमें घुमावदार डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसमें 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होगा। इसके अलावा SUV में वेंटीलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही इसमें पावर टेलगेट, TPMS और कई एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिए जाने की उम्मीद है।

दमदार V8 इंजन देगा जबरदस्त परफॉर्मेंस

BMW X6 M60i में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्ट भी मिलता है, जिससे SUV कुल 523hp की पावर और 750Nm टॉर्क जनरेट करती है। पावर सभी चार पहियों तक BMW के xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के जरिए पहुंचती है। वहीं इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक तरीके से 250kmph तक सीमित रखी गई है। लॉन्च के बाद BMW X6 M60i का मुकाबला ऑडी SQ8, मर्सिडीज-AMG GLE कूपे और पोर्शे कायेन कूपे जैसी लग्जरी परफॉर्मेंस SUVs से होगा।

संभावित कीमत कितनी होगी?

हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.50 करोड़ के आसपास हो सकती है। BMW X6 M60i उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प बन सकती है जो लग्जरी, स्पोर्टी डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस वाली SUV खरीदना चाहते हैं।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें