Daman Thar Fortuner Road Safety Oath: दमन में महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर मालिकों ने सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर सार्वजनिक रूप से शपथ ली। दमन की इस सड़क सुरक्षा पहल की किरण मजूमदार-शॉ ने भी तारीफ की है।
Thar Fortuner Safety Oath
दमन में स्थानीय प्रशासन की एक सड़क सुरक्षा पहल इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर के मालिकों एक साथ सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं।
यह पहल दमन कलेक्टर की अगुवाई में हुई सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का हिस्सा बताई गई है। इसमें एसयूवी ओनर्स ने यातायात नियामों का पालन करने और जिम्मेदारी से वाहन चलाने का संकल्प लिया। आमतौर पर सड़क सुरक्षा के लिए चालान और जुर्माने जैसी कार्रवाई देखने को मिलती है। वहीं, दमन में प्रशासन ने जागरूकता के लिए एक अलग और प्रतीकात्मक तरीका अपनाया है।
Daman Collector made Thar and Fortuner owners take an oath to drive safely on the roads. pic.twitter.com/zCpJy9BqOr
— DesiEsco🇮🇳 (@DesiEsco7) September 10, 2026
थार और फॉर्च्यूनर भारत में काफी पहचान रखने वाली SUVs हैं। दोनों मॉडल एसयूवी के शौकीनों के बीच भी लोकप्रिय हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर कभी-कभी इनसे जुड़े लापरवाही से गाड़ी चलाने और खतरनाक स्टंट के वीडियो भी सामने आते हैं। ऐसे मामलों के कारण इन SUVs को लेकर ऑनलाइन बहस देखने को मिलती है। दमन की पहल का मकसद ऐसे वाहनों के मालिकों के बीच जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देना नजर आता है।
Kiran Mazumdar-Shaw Reaction On Safety Oath
इस सड़क सुरक्षा अभियान को को किरण मजूमदार-शॉ की प्रतिक्रिया से भी चर्चा मिली। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पहल का वीडियो शेयर करते हुए दमन कलेक्टर के प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत को इस तरह की “स्कूलिंग” की जरूरत है। उनके मुताबिक, सुरक्षित ड्राइविंग को लेकर सार्वजनिक शपथ कभी-कभी कई रोड साइन्स से ज्यादा असरदार हो सकती है।
महिंद्रा थार और टोयोटा फॉर्च्यूनर की मजबूत रोड प्रेज़ेंस और लोकप्रियता इन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित बनाती है। हालांकि, ज्यादातर ओनर्स अपने वाहनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करते हैं।

