HomeCar NewsFerrari Amalfi Spider भारत में लॉन्च, ₹4.6 करोड़ में मिली दमदार V8...

Ferrari Amalfi Spider भारत में लॉन्च, ₹4.6 करोड़ में मिली दमदार V8 सुपरकार

अगर आप एक ऐसी सुपरकार चाहते हैं जो शानदार परफॉर्मेंस और ओपन-टॉप ड्राइविंग का मजा दे, तो फेरारी अमाल्फी स्पाइडर (Ferrari Amalfi Spider) आपके लिए खास हो सकती है। फेरारी ने इसे भारत में ₹4.6 करोड़ (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की एंट्री-लेवल कन्वर्टिबल स्पोर्ट्स कार है।

Ferrari Amalfi Spider convertible

Ferrari Amalfi Spider की कीमत

फेरारी (Ferrari) ने अमाल्फी स्पाइडर को भारतीय बाजार में ₹4.6 करोड़ (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है जो हाई-परफॉर्मेंस के साथ ओपन-एयर ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं।

कन्वर्टिबल रूफ के साथ शानदार डिजाइन

फेरारी अमाल्फी स्पाइडर का डिजाइन काफी हद तक अमाल्फी कूपे (Amalfi Coupe) जैसा है। हालांकि इसमें कन्वर्टिबल सॉफ्ट-टॉप दिया गया है। इसकी फोल्डिंग सॉफ्ट रूफ केवल 13.5 सेकंड में खुल या बंद हो जाती है। वहीं इसे 60 किमी/घंटा तक की स्पीड पर भी ऑपरेट किया जा सकता है। कार में लंबा और मस्कुलर बोनट दिया गया है। इसके अलावा चौड़े फेंडर्स इसकी स्पोर्टी पहचान को और मजबूत बनाते हैं। फ्रंट में स्लिम एलईडी हेडलैंप्स ब्लैक स्ट्रिप से जुड़े हैं। दूसरी ओर पीछे चार एलईडी टेललाइट्स और क्वाड एग्जॉस्ट टिप्स इसे आकर्षक लुक देते हैं।

केबिन में मिलते हैं तीन डिजिटल डिस्प्ले

अमाल्फी स्पाइडर का इंटीरियर प्रीमियम और ड्राइवर-केंद्रित रखा गया है। इसमें ड्यूल-कॉकपिट लेआउट मिलता है। साथ ही 15.6-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के लिए अलग डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है। दरअसल कंपनी ने इसमें पुराने हैप्टिक बटन हटाकर फिजिकल कंट्रोल्स दिए हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान उपयोग करना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Lexus ES 350h भारत में 66.10 लाख रुपये में लॉन्च, बुकिंग हुई शुरू

इस शानदार सुपरकार में में 3.9-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 640 BHP की पावर और 760 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसी के साथ इसमें 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो पावर को पिछले पहियों तक पहुंचाता है। फेरारी का दावा है कि Amalfi Spider 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड केवल 3.3 सेकंड में हासिल कर लेती है। कुल मिलाकर यह सुपरकार तेज एक्सेलरेशन, दमदार इंजन और कन्वर्टिबल ड्राइविंग का बेहतरीन अनुभव देने के लिए तैयार की गई है।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें