HomeCar Newsनई Toyota Hilux फेसलिफ्ट का पहला टीजर आया सामने

नई Toyota Hilux फेसलिफ्ट का पहला टीजर आया सामने

New Toyota Hilux: नई टोयोटा हिल्क्स का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। टोयोटा ने 28 जुलाई को होने वाले आधिकारिक अनावरण से पहले नई Hilux का पहला टीजर जारी कर दिया है। टीजर में पिकअप ट्रक का नया डिजाइन, आधुनिक केबिन और कुछ अहम बदलावों की झलक देखने को मिली है।

New Toyota Hilux Teaser Revealed

वैश्विक मॉडल के आधार पर नई टोयोटा हिल्क्स (Toyota Hilux) का फ्रंट डिजाइन पूरी तरह बदला जाएगा। इसमें नया ग्रिल और शार्प एलईडी लाइट्स मिलने की उम्मीद है। वहीं साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही रहेगी। दूसरी ओर पीछे का हिस्सा हल्के बदलावों के साथ नया लुक देगा। टोयोटा इसमें डबल-कैब बॉडी स्टाइल को बरकरार रखेगी। इससे यह परिवार और एडवेंचर दोनों जरूरतों के लिए उपयुक्त बनी रहेगी।

केबिन होगा पहले से ज्यादा प्रीमियम

नई हिल्क्स के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कंपनी पूरी तरह नया डैशबोर्ड डिजाइन दे सकती है। इसके अलावा इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह नया सिस्टम पुराने 7.8-इंच यूनिट की जगह लेगा। साथ ही इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले का सपोर्ट भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Lexus ES 350h भारत में 66.10 लाख रुपये में लॉन्च, बुकिंग हुई शुरू

दरअसल नई टोयोटा हिल्क्स में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन ही मिलने की संभावना है। यह इंजन ऑटोमैटिक वेरिएंट में 201 bhp की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यही इंजन टोयोटा फॉर्च्यूनर में भी इस्तेमाल होता है। साथ ही ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए लो-रेंज ट्रांसफर केस पहले की तरह उपलब्ध रहेगा।

इसी बीच रिपोर्ट्स के अनुसार नई हिल्क्स में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा जा सकता है। इस तकनीक से इंजन ज्यादा स्मूद काम करेगा। वहीं ईंधन दक्षता में भी सुधार मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Toyota Innova Hycross फेसलिफ्ट

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें