HomeBlogGST 2.0 का बड़ा असर: टोयोटा की कारें 3.5 लाख तक सस्ती,...

GST 2.0 का बड़ा असर: टोयोटा की कारें 3.5 लाख तक सस्ती, फॉर्च्यूनर-इनोवा पर बंपर डिस्काउंट

GST 2.0: नई जीएसटी दरों के बाद टोयोटा (Toyota) ने भारत में अपनी कारों की कीमतें घटा दी हैं। फॉर्च्यूनर, लेजेंडर और हाइलक्स पर 3.5 लाख रुपये तक की बचत होगी, जबकि ग्लैंजा और टायसर भी सस्ते हो गए हैं।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में अपनी लगभग सभी कारों की कीमतों में कटौती की है। यह बदलाव 3 सितंबर को घोषित हुए नए GST 2.0 टैक्स रेट्स की वजह से हुआ है। कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों को इसका पूरा फायदा मिलेगा और नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

GST 2.0: एंट्री लेवल कारें: ग्लैंजा और टायसर

  • Toyota की सबसे सस्ती कार टोयोटा ग्लैंजा (₹6.99 लाख – ₹9.99 लाख) पर अब ग्राहकों को ₹85,000 तक का फायदा मिलेगा।
  • वहीं टोयोटा अर्बन क्रूज़र टाइसर, जिसकी कीमत ₹7.88 लाख – ₹13.18 लाख है, उस पर ₹1,11,100 तक की बचत होगी।

GST 2.0: मिड-रेंज मॉडल: रुमियन और हाइराइडर

टोयोटा रुमियन (₹10.81 लाख – ₹14.10 लाख) पर अब केवल ₹48,700 तक की कटौती होगी।
वहीं टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर (₹11.34 लाख – ₹20.19 लाख) के ग्राहकों को ₹65,400 तक की बचत मिलेगी।

एमपीवी सेगमेंट: इनोवा क्रिस्टा और हाइकॉस

  • Toyota की असली पहचान वाली इनोवा हाइक्रॉस (₹19.09 लाख – ₹32.58 लाख) पर ₹1,15,800 तक का फायदा मिलेगा।
  • वहीं बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी इनोवा क्रिस्टा (₹19.99 लाख – ₹27.17 लाख) अब ₹1,80,600 तक सस्ती हो जाएगी।

पिकअप और एसयूवी: हाइलक्स और फॉर्च्यूनर

Toyota हाइलक्स (₹30.40 लाख – ₹37.90 लाख) पर अब ग्राहकों को ₹2,52,700 तक की राहत मिलेगी।
सबसे बड़ा फायदा टोयोटा फॉर्च्यूनर (₹36.05 लाख – ₹52.34 लाख) पर होगा, जिसकी कीमत में ₹3,49,000 तक की कटौती की गई है। वहीं इसकी प्रीमियम वैरिएंट फॉर्च्यूनर लेजेंडर (₹44.51 लाख – ₹50.09 लाख) अब ₹3,34,000 तक सस्ती होगी।

हाई-एंड कारें: कैमरी और वेलफायर

  • टोयोटा की हाइब्रिड सेडान कैमरी (₹48.50 लाख – ₹48.65 लाख) पर ₹1,01,800 तक का फायदा मिलेगा।
  • लक्ज़री एमपीवी वेलफायर (₹1.22 करोड़ – ₹1.32 करोड़) पर ग्राहकों को ₹2,78,000 तक की बचत होगी।

फ्लैगशिप मॉडल: लैंड क्रूज़र 300

Toyota का सबसे महंगा मॉडल लैंड क्रूज़र 300 (₹2.31 करोड़ – ₹2.41 करोड़) है। हालांकि इस गाड़ी की सेल इस साल रुकी हुई है और कंपनी ने इस पर कोई कीमत घटाने की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें- VinFast VF6 और VF7 भारत में लॉन्च, कीमत ₹16.49 लाख से शुरू

नई GST 2.0 दरों के बाद टोयोटा कारें अब और ज्यादा किफायती हो गई हैं। खासकर फॉर्च्यूनर, लेजेंडर और हाइलक्स खरीदने वाले ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। वहीं ग्लैंजा और टायसर जैसी एंट्री लेवल कारों पर भी अच्छी बचत होगी।

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img