Honda QC3 Electric Scooter: होंडा ने भारतीय बाजार के लिए अपना नया होंडा QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर दिया है। यह कंपनी का तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो Activa e: और QC1 के बाद लाइनअप में शामिल हुआ है। नया मॉडल लंबी रेंज, तेज चार्जिंग और आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स के साथ आया है, जिससे यह दैनिक इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है।

QC3 Electric Scooter Design
होंडा QC3 का डिजाइन कॉम्पैक्ट और मॉडर्न रखा गया है। इसके फ्रंट में स्टाइलिश फेयरिंग दी गई है, जिसमें हेडलाइट, टर्न इंडिकेटर और एलईडी डीआरएल स्ट्रिप को आकर्षक तरीके से शामिल किया गया है. वहीं फ्लैट सीट और फ्लैट फुटबोर्ड इसे रोजमर्रा की सवारी के लिए ज्यादा आरामदायक बनाते हैं। इसका सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक शहरी ग्राहकों को पसंद आ सकता है।
Battery & Range
होंडा QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 145 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। अगर बात करें चार्जिंग की, तो बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं। वहीं पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
यह भी पढ़ें- हुंडई i20 ने भारत में 15 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया, 17 साल से बनी ग्राहकों की पसंद
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह सेटअप शहर की रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से स्मूद और आसान राइडिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी पावर और टॉर्क के आधिकारिक आंकड़े साझा नहीं किए हैं।
Honda QC3 Electric Scooter Features
होंडा ने नए QC3 को आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस किया है। इसमें TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो Honda RoadSync कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है। इससे सफर के दौरान रास्ता ढूंढना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाता है। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। यह सेटअप खराब सड़कों पर भी बेहतर आराम देने में मदद करता है। इसके साथ अलॉय व्हील्स और फ्रंट डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं, जिससे ब्रेकिंग पर बेहतर नियंत्रण मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- होंडा ZR-V ₹47.99 लाख में लॉन्च, भारत के लिए आए पहले दो बैच हुए सोल्ड आउट
होंडा ने फिलहाल अपने QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठा दिया है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत, वेरिएंट और बिक्री शुरू होने की तारीख का खुलासा अभी नहीं किया है। आने वाले समय में इन जानकारियों की घोषणा की जा सकती है।

