HomeCar NewsKia Syros: कम प्राइस में धाकड़ लुक और ढे़रों एडवांस फीचर्स से...

Kia Syros: कम प्राइस में धाकड़ लुक और ढे़रों एडवांस फीचर्स से लैस मार्केट में लॉन्च हुई किआ सिरोस

Kia Syros: किआ इंडिया ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी सिरोस को 8.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 6 वेरिएंट्स में मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है।

Kia Syros Price: कोरियन कार निर्माता किआ ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी सिरोस को भारतीय बाजार में 8.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। किआ ने इसे सेल्टॉस और सोनेट के बीच रखा है। मार्केट में सिरोस का मुकाबला टाटा पंच, मारुति ब्रेजा और हुंडई एक्स्टर जैसी कारों से होना है। 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध यह एसयूवी ढे़रों एडवांस फीचर्स से लैस है।

Kia Syros

Kia Syros फीचर्स और इंटीरियर
किआ सिरोस में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंम्बिएंट लाइटिंग और रियर वेंट एसी, रियर रिक्लाइनिंग सीट जैसे कई अन्य फीचर्स मौजूद हैं। इसी से साथ कंपनी ने इसमें भर-भरकर सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, जिसमें लेवल-2 ADAS सूट, 6-एयरबैग, इलेक्ट्रिॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), हिल-होल्ड असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे कई सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- देश की लोकप्रिय सेडान Honda City का लॉन्च हुआ Apex Edition, बेज इंटीरियर के साथ शानदार माइलेज, पढ़ें पूरी डिटेल्स

  • सिरोस का इंटीरियर बेहद ही आलीशान और विशान है, जिसमें वायरलेस स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ एक इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और क्लाइमेेट कंट्रोल के लिए 30 इंच का स्क्रीन मौजूद है।

Kia Syros पावरट्रेन
ग्राहकों को किआ सिरोस में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प देखने को मिलेंगे। जिसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी की ताकत और 172 एनएम का टॉर्क जनरेटर करने में सक्षम है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ के जोड़ा गया है। वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 114 बीएचपी की पावर और 250 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

Kia Syros कीमत
निर्माता ने किआ को 6 वेरिएट्ंस में पेश किया है, HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTX+, HTX+ (ADAS) शामिल हैं।

वेरिएंट्स पेट्रोल मैनुअल पेट्रोल ऑटोमेटिक डीजल मैनुअल डीजल ऑटोमेटिक
HTK9 लाख–11 लाख–
HTK (O)10 लाख–––
HTK+11.50 लाख12.80 लाख12.50 लाख–
HTX13.30 लाख14.60 लाख14.30 लाख–
HTX+–16 लाख–17 लाख
HTX+ (ADAS) –16.80 लाख–17.80 लाख

यह भी पढ़ें- 320 km की लंबी रेंज, 141 kmph की टॉप स्पीड के साथ Ola Electric ने लॉन्च किया Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें