HomeEVMahindra BE 6 and XEV 9E: 500 km की लंबी रेंज और...

Mahindra BE 6 and XEV 9E: 500 km की लंबी रेंज और ढे़रों फीचर्स से लैस महिंद्रा ने अपनी लेटेस्ट SUV की कीमतों का किया खुलासा, जानें पूरी डिटेल्स…

  • महिंद्रा BE 6 और XEV 9E बैटरी पैक
  • Mahindra XEV 9E रेंज और फीचर्स

Mahindra BE 6 and XEV 9E: तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध महिंद्रा BE 6 और XEV 9E को 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

Mahindra BE 6 and XEV 9E: महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कार BE 6 और XEV 9E को नवंबर 2024 के शुरुआत में पेश किया था। हाल ही में कंपनी ने दोनों SUV की कीमत, डिलेवरी और बुकिंग की जानकारी दी है। आकर्षक डिजाइन वाली इन दोनों SUV में कई एडवांस फीचर्स मौजूद है।

Mahindra XEV 9e

BE 6 और XEV 9E बैटरी पैक
रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) कॉन्फिग़रेशन के साथ दोनों एसयूवी को 59 kWh और 70 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। जो 228 बीएचपी और 282 बीएचपी की ताकत जनरेट करने में सक्षम है। तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध BE 6 और XEV 9E के पैक 3 (Pack 3) की बुकिंग 14 फरवरी 2025 से शुरु होगी। जिसके बाद अन्य वेरिएंट्स की बुकिंग मार्च 2025 के अंत तक शुरु होनी है।

BE 6 और XEV 9E रेंज
कंपनी का दावा है कि महिंद्रा BE 6 सिंगल चार्ज में 500 km से अधिक रेंज देने में सक्षम है, वहीं XEV 9E को एक बार फुल चार्ज करने पर 650 km अधिक्तम रेंज तक चलाया जा सकता है। फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर महज 20 मिनट में इसे 20-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जाा सकता है। महिंद्रा XEV 9E 6.8 सेकंड में 0-100 km की रफ्तार आसानी से पकड़ सकती है।

Mahindra BE 6

फीचर्स और कीमत
महिंद्रा XEV 9E और BE 6 में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-जोन एसी, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट और 1400 वॉट 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। दोनों EV में एक AR बेस्ड हेड-अप डिस्प्ले भी शामिल है। XEV 9E में तीन 12.3-इंच स्क्रीन जबकि BE 6 में डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है। इसी के साथ दोनों एसयूवी में 7-एयरबैग, IFOSIX चाइल्ड सीट मांउट, इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं।

  • भारतीय बाजार में BE 6 कीमत 18.90-26.90 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये के बीच है, वहीं XEV 9E की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 21.90 लाख रूपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें

spot_img