Mahindra XUV 7XO और XEV 9S को बुकिंग शुरू होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कुछ ही घंटों में 93,689 बुकिंग्स दर्ज हुईं।
महिंद्रा ने अपनी दो नई एसयूवी Mahindra XUV 7XO और Mahindra XEV 9S की बुकिंग शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर शानदार प्रतिक्रिया मिलने की पुष्टि की है। ग्राहकों की ओर से मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स ने साफ कर दिया है कि महिंद्रा की नई एसयूवी को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह है।
एक दिन में 93,689 बुकिंग्स, महिंद्रा के लिए बड़ा माइलस्टोन
कंपनी के मुताबिक, XUV 7XO और XEV 9S को मिलाकर कुल 93,689 बुकिंग्स दर्ज की गईं। यह आंकड़ा महिंद्रा के इतिहास में सबसे ज्यादा सिंगल-डे बुकिंग्स में से एक माना जा रहा है। यह रिकॉर्ड इस बात को भी दर्शाता है कि भारतीय ग्राहक अब नई टेक्नोलॉजी, दमदार डिजाइन और भरोसेमंद ब्रांड्स को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं।
महिंद्रा ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के एसयूवी सेगमेंट में उसकी मजबूत लीडरशिप को और पुख्ता करती है। कंपनी का फोकस कैटेगरी-डिफाइनिंग प्रोडक्ट्स, बड़े स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और लगातार हो रहे प्रोडक्ट इनोवेशन पर रहा है, जिसका सीधा फायदा अब बिक्री और बुकिंग आंकड़ों में दिख रहा है।
डिलीवरी शेड्यूल की पूरी जानकारी
डिलीवरी को लेकर महिंद्रा ने जानकारी दी है कि दोनों एसयूवी की डिलीवरी फेज़-वाइज यानी चरणबद्ध तरीके से देशभर की डीलरशिप्स पर शुरू की जाएगी। कंपनी के अनुसार, XEV 9S की डिलीवरी 26 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले हफ्ते में शुरू की जाएगी, जबकि XUV 7XO की डिलीवरी शुरू हो चुकी है। इससे उन ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से नई महिंद्रा एसयूवी के आने का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें अपनी कार मिलने में ज्यादा देर नहीं करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis HTE (EX) वेरिएंट लॉन्च: ₹12.55 लाख में सनरूफ के साथ नई 7-सीटर एमपीवी
XUV 7XO और XEV 9S को मिली रिकॉर्डतोड़ बुकिंग यह साबित करती है कि महिंद्रा ने डिजाइन, फीचर्स, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के मामले में ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में सफलता हासिल की है। आने वाले समय में इन दोनों एसयूवी से भारतीय बाजार में महिंद्रा की स्थिति और भी मजबूत होने की उम्मीद है।


