HomeEVनए अपडेट्स के लॉन्च हुई MG Comet EV, 230km की लंबी रेंज

नए अपडेट्स के लॉन्च हुई MG Comet EV, 230km की लंबी रेंज

MG मोटर इंडिया ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजर में इस नन्हीं कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है।

JSW MG मोटर इंडिया ने भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। पहले की तुलना में अपडेटेड कॉमेट में ज्यादा सेफ्टी और कम्फर्ट मिलेगा। इसी के साथ कंपनी ग्राहाकों को 8 साल की बैैटरी वारंटी भी दे रही है। 4.99 लाख रुपये शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध यह ईवी सिंगल चार्ज में 230 किलोमीटर की शारदारन रेंज प्रदान करती है।

MG Comet EV

2025 MG Comet EV Features

निर्माता ने कॉमेट EV को 5 वेरिएंट्स- Executive, Excite, Excite Fast Charge, Exclusive and Exclusive Fast Charge में पेश किया है। अब कंपनी ने इसमें रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल पावर फोल्डिंग ORVMs दिए हैं। ये फीचर्स ड्राइविंग अनुभव को और भी आसान बनाते हैं। बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और कंफर्ट के लिए प्रीमियम लेदर सीट्स उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें- अब कैब बुक करने पर आपको लेने आएगी नई Maruti Dzire का Tour S वेरिएंट, इस कीमत पर हुई लॉन्च

नई MG कॉमेट ईवी में क्रीप मोड दिया गया है जिसके ब्रेक हटाते ही कार धीरे-धीरे आगे की ओर बढ़ने लगेगी। इसके फीचर के चलते भारी ट्रैफिक में कार चलाना और भी आसान होगा। इसी के साथ कठिन रास्तों पर कार को बैलेंस करने के लिए इलेक्ट्रिॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और और इलेक्ट्रिॉनिक पावर बेक्रिंग सिस्टम भी देखने को मिलेगा।

Battery Pack

नई MG कॉमेट ईवी के फास्ट चार्जिंग वेरिएंट्स में 17.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। एक बार फुल चार्ज करने पर इस ईवी को 230km की लंबी रेंज तक चलाया जा सकता है। बता दें इसकी बैटरी पैका पर 8 साल या 1.2 लाख km की वारंटी कंपनी द्वारा दी जा रही है

MG Comet EV Price and Variants

वेरिएंट्सकीमत (एक्स-शोरूम)
Executive7 लाख
Excite7.64 लाख
Excite Fast Charge8.58 लाख
Exclusive8.98 लाख
Exclusive Fast Charge9.81 लाख

नए लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, JSW MG मोटर इंडिया के हेड-सेल्स राकेश सेन ने कहा, “एमजी कॉमेट ईवी के अभिनव डिजाइन और उपयोगकर्ता के अनुकूल सुविधाओं ने इसे दैनिक आवागमन के लिए व्यावहारिक गतिशीलता समाधान की तलाश करने वाले शहरवासियों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बना दिया है। कॉमेट ईवी की बढ़ती स्वीकार्यता CY’23 की तुलना में CY’24 में बिक्री में 29% की प्रभावशाली वृद्धि से मेल खाती है। एमजी कॉमेट ईवी 2025 बदलती उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे समर्पण को दर्शाता है।”

यह भी पढ़ें- 2026 में हुंडई क्रेटा को धूल चटाने आ रही, न्यू जनरेशन Renault Duster, जानें कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ…

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें