HomeCar NewsMG हेक्टर की STORM सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 20 लाख रुपये

MG हेक्टर की STORM सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत 20 लाख रुपये

MG Hector Storm Series Launched: JSW MG ने लिमिटेड-एडिशन STORM सीरीज भारत में लॉन्च कर दी हैं, जिसमें ब्लैकस्टॉर्म (Blackstorm) और स्नोस्टॉर्म (Snowstorm) शामिल हैं। दोनों खास एडिशन की कीमत ₹20 लाख है और इनमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है।

MG Hector Blackstorm

MG Hector Storm Series Design and Features

JSW MG ने Hector के लिए सीमित संख्या वाली STORM सीरीज पेश की है। इसमें हेक्टर Blackstorm और हेक्टर Snowstorm शामिल हैं। दोनों मॉडल 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं।

बाहरी डिजाइन में हेक्सागोनल ग्रिल और आगे-पीछे नए बंपर गार्निश दिए गए हैं। इनमें ऑरा STORM ब्लेड अलॉय व्हील के साथ लाल ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं। इसके अलावा, लोगो, स्किड प्लेट, टेलगेट और बॉडी-साइड क्लैडिंग पर डार्क क्रोम एलिमेंट दिए गए हैं।

MG Hector Storm Series

यह भी पढ़ें- होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट को मिले 6 वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन

दोनों मॉडल के केबिन में निंबस ब्लैक इंटीरियर मिलता है। आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर Blackstorm और Snowstorm लोगो दिए गए हैं। वहीं, स्टीयरिंग व्हील को गनमेटल फिनिश के साथ लेदर से कवर किया गया है।

ग्राहकों को खास STORM सीरीज पैकेज भी मिलता है। इसमें एक्सक्लूसिव बैज, लाल टेलगेट एक्सेंट, लाल एक्सेंट वाले फॉग लैंप आई शैडो, ORVM प्रोटेक्टर और साइड स्टेप बोर्ड शामिल हैं। यह पैकेज बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध है।

Hector Storm Series Dashboard Layout

Engine and Price

MG Hector STORM सीरीज के दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 140bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Blackstorm और Snowstorm दोनों की कीमत ₹20 लाख रखी गई है। दोनों मॉडल केवल 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं।

कंपनी के मुताबिक, इस नई सीरीज के डिजाइन को ज्यादा बोल्ड और अलग पहचान देने के लिए पेश की गई है। JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा कि यह सीरीज ग्राहकों की बदलती पसंद और व्यक्तिगत स्टाइल को ध्यान में रखकर लाई गई है।

यह भी पढ़ें- 100km इलेक्ट्रिक रेंज के साथ मर्सिडीज मेबैक S-क्लास PHEV भारत में लॉन्च

motormative
motormativehttps://motormative.com
Motor Mative एक समर्पित ऑटोमोबाइल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आपको कार और बाइक की दुनिया से जुड़ी ताज़ा ख़बरें, लॉन्च अपडेट्स, रिव्यूज़ और सेफ़्टी रेटिंग्स मिलती हैं। हम आपको सटीक, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं — जिसमें अत्याधुनिक तकनीक, नए मॉडल रिलीज़ और इलेक्ट्रिक वाहनों और ऑटोमोटिव डिजाइन में नवीनतम रुझान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ज़रूर पढ़ें